सीएम योगी के आते ही कुलदीप यादव ने छुए पैर, लेकिन पत्नी वंशिका सिर्फ हाथ जोड़कर खड़ी रहीं
Last Updated:
Kuldeep Yadav Wedding Reception: कुलदीप यादव और वंशिका सिंह की शादी के रिसेप्शन में जब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्टेज पर वर-वधु को बधाई देने पहुंचे तो अलग नजारा देखने को मिला. जहां क्रिकेटर कुलदीप यादव ने फौरन सीएम योगी के पैर छू लिए तो वंशिका सिंह थोड़ी असहज नजर आईं, उन्होंने उत्तर प्रदेश के सीएम के आगे हाथ जोड़ना ही मुनासिब समझा.

कुलदीप यादव के रिस्पेशन में सीएम योगी पहुंचे
लखनऊ: क्रिकेटर कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) के शादी के रिस्पेशन में गजब नजारा देखने को मिला. कुलदीप यादव ने आशीर्वाद देने पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाश के पैर छुए तो उनकी पत्नी सिर्फ हाथ जोड़कर खड़ी रहीं. दरअसल, टीम इंडिया को टी-20 वर्ल्ड चैंपियन बनाने के बाद अगले ही हफ्ते स्पिनर कुलदीप यादव शादी के बंधन में बंध गए. कानपुर की रहने वाली वंशिका सिंह से उन्होंने उत्तराखंड के मसूरी में 14 मार्च को सात फेरे लिए, जिसमें बेहद चुनिंदा दोस्त और रिश्तेदार ही मौजूद थे, लेकिन 17 मार्च को लखनऊ में ग्रैंड रिस्पेशन रखा गया, जिसमें देश-विदेश की कई बड़ी हस्तियां शरीक हुईं.
राजधानी लखनऊ में हुई इस रिस्पेशन पार्टी में क्रिकेटर्स के साथ-साथ राजनैतिक हस्तियों का भी जमावड़ा दिखा. खुद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी नवदंपती को आशीर्वाद देने पहुंचे. सीएम योगी जैसे ही स्टेज पर पहुंचे कुलदीप यादव ने फौरन पैर छुकर उनका अभिवादन किया और आशीर्वाद लिया, लेकिन उनकी पत्नी वंशिका सिंह थोड़ी झिझकती नजर आईं. शायद वह चरण स्पर्श करने को लेकर कन्फ्यूज थीं, उनके दिमाग में क्या चल रहा है, ये तो सिर्फ वही बता सकती हैं, लेकिन वंशिका को जब कुछ समझ नहीं आया तो वह हाथ जोड़कर नमस्ते करतीं नजर आईं. नीचे देखिए वीडियो
#WATCH | Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath attends the wedding reception of Indian cricket team’s World Cup-winning star spinner Kuldeep Yadav and Vanshika in Lucknow. pic.twitter.com/CINl4hAEyG