रवींद्र जडेजा की बीवी को देख सारे गेस्ट को छोड़ भागे कुलदीप यादव, रिवाबा ने पकड़ा सिर, गजब था वंशिका का रिएक्शन

Share to your loved once


होमखेलक्रिकेट

जडेजा की बीवी को देख सारे गेस्ट को छोड़ भागे कुलदीप यादव, पैर छूकर किया प्रणाम

Last Updated:

Kuldeep Yadav wedding video : कुलदीप यादव ने 14 मार्च को मसूरी में वंशिका के साथ शादी की और 17 तारीख को लखनऊ में रिसेप्शन रखा. द सेंट्रम में हुए इस भव्य रिसेप्शन में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव और भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर जैसे कई बड़े नाम पहुंचे. सबसे मजेदार पल कुलदीप का रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा के पैर छूने का रहा.

जडेजा की बीवी को देख सारे गेस्ट को छोड़ भागे कुलदीप यादव, पैर छूकर किया प्रणामZoom

कुलदीप यादव ने रवींद्र जडेजा की पत्नी के छूए पैर

नई दिल्ली. टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी कुलदीप यादव ने अपनी जिंदगी में एक नई पारी की शुरुआत की है. 31 साल के स्पिनर ने 14 मार्च को मसूरी में अपनी बचपन की दोस्त वंशिका चड्ढा से एक निजी समारोह में शादी की थी. मंगलवार (17 मार्च) रात लखनऊ में अपनी शादी का रिसेप्शन आयोजित किया. इसमें कई राजनीतिक नेता और क्रिकेट जगत के सितारे शामिल हुए.

लखनऊ के द सेंट्रम में हुए इस भव्य रिसेप्शन में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव और भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर जैसे कई बड़े नाम पहुंचे. कुलदीप के कई साथी खिलाड़ी भी इस मौके पर मौजूद थे, जिनमें रवींद्र जडेजा, यशस्वी जायसवाल और ऋषभ पंत के साथ पूर्व भारतीय ओपनर शिखर धवन भी शामिल थे.



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP