जसप्रीत बुमराह के लिए BCCI कर सकता है सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में बदलाव, 2 करोड़ रुपये का है मामला
Last Updated:
बीसीसीआई का नया सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लगतार चर्चा में बना हुआ है. बोर्ड की तरफ से A+ कैटेगरी को हटा दिया गया है. इसमें आने के लिए खिलाड़ी को तीनों फॉर्मेट में खेलना जरूरी है. कम से कम एक फॉर्मेट में टॉप-10 रैंकिंग होनी चाहिए. अब रोहित और कोहली सिर्फ एक फॉर्मेट खेल रहे हैं और जडेजा ने टी20 से संन्यास ले लिया है. बुमराह ही एकमात्र उम्मीदवार बचे थे.

बुमराह के लिए BCCI कर सकता है सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में बदलाव, 2 करोड़ का मामला
नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने 2025-26 के वार्षिक खिलाड़ी अनुबंध के वेतन ढांचे में बदलाव करने का विचार किया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, बोर्ड ने टॉप A+ कैटेगरी को हटाने का फैसला इसलिए लिया क्योंकि इस श्रेणी के लिए पर्याप्त योग्य खिलाड़ी नहीं थे. 2024-25 के लिए इस श्रेणी में रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा शामिल थे. इस ग्रेड के खिलाड़ियों को सालाना 7 करोड़ रुपये मिलते हैं.
A+ कैटेगरी में आने के लिए खिलाड़ी को तीनों फॉर्मेट में खेलना जरूरी है और कम से कम एक फॉर्मेट में टॉप-10 रैंकिंग होनी चाहिए. अब रोहित और कोहली सिर्फ एक फॉर्मेट खेल रहे हैं और जडेजा ने टी20 से संन्यास ले लिया है. बुमराह ही एकमात्र उम्मीदवार बचे थे. ऐसे में बोर्ड ने इस कैटेगरी को पूरी तरह खत्म करने का फैसला किया. इसके चलते बुमराह और जडेजा को A कैटेगरी में शिफ्ट कर दिया गया, जहां खिलाड़ियों को सालाना 5 करोड़ रुपये मिलते हैं.
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, BCCI बुमराह को 2 करोड़ रुपये के नुकसान की भरपाई कर सकता है. वे सभी फॉर्मेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. इस बदलाव का मकसद यह है कि लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पिछले साल जितनी ही रकम मिले, उससे कम न मिले. TOI के मुताबिक, बोर्ड के एक सूत्र ने कहा, “बोर्ड यह देख रहा है कि बुमराह की भरपाई कैसे की जा सकती है. यह समझा जा सकता है कि उनकी फीस 7 करोड़ से घटाकर 5 करोड़ करना सही नहीं होगा. कुछ और खिलाड़ी भी हैं, जिन्हें अच्छे प्रदर्शन के बावजूद ग्रेड डाउन किया गया है. कॉन्ट्रैक्ट्स के वैल्यूएशन में बदलाव हो सकता है.”
भारत के टी20 उपकप्तान अक्षर पटेल का मुआवजा भी संशोधित किया जा सकता है, क्योंकि वे टीम के व्हाइट-बॉल स्क्वॉड का अहम हिस्सा हैं. BCCI द्वारा पहले तय किए गए मानदंडों को पूरा करने के बावजूद उन्हें ग्रेड C में रखा गया है, जिसके तहत उन्हें 1 करोड़ रुपये मिलेंगे. यह साफ नहीं है कि मानदंडों में बदलाव हुआ है या नहीं.
BCCI का वार्षिक अनुबंध 2025-26
पिछले महीने BCCI ने कुल 30 खिलाड़ियों को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट दिए थे. इनमें से सिर्फ तीन खिलाड़ी ग्रेड A में हैं. शुभमन गिल, बुमराह और जडेजा. 11 खिलाड़ी ग्रेड B में हैं और बाकी ग्रेड C में हैं. गौरतलब है कि BCCI ने नए कॉन्ट्रैक्ट्स में हर कैटेगरी के वेतन ढांचे का खुलासा नहीं किया है.
About the Author
15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें