Crispy Fish Fry Recipe: मछली फ्राई का ये है बेस्ट तरीका, घंटों तक रहेगी कुरकुरी, जानें ट्रिक
Last Updated:
Crispy Fish Fry Recipe: जमुई में पिछले 20 साल से खाना बना रहे शंभू साव बताता हैं कि मछली को कुरकुरा बनाने के लिए तलने से पहले कॉर्नफ्लोर या बेसन की कोटिंग करें और तलने के बाद तुरंत न ढकें. इससे मछली कुरकुरी बनी रहती है.
जमुई : मछली खाने वाले लोग तली हुई मछली खाना पसंद करते हैं, लेकिन तल कर रखने के थोड़ी देर बाद मछली के पीस मुलायम हो जाते हैं. साथ ही इसका स्वाद भी बदल जाता है, लेकिन अगर आप मछली तलते समय दो बातों का ध्यान रखें तो आपके मछली के पीस तलने के घंटों बाद तक भी यह कुरकुरी बनी रहेगी. पिछले 20 साल से जमुई में खाना बनाने का काम कर रहे शंभू साव बताते हैं कि मछली फ्राई को कुरकुरा बनाने के लिए आप कुछ आसान से टिप्स अपना सकते हैं. ये बेहद आसान और बेहद ही कारगर है. इससे आपकी मछली का स्वाद भी बढ़ जाएगा और आपको यह और अधिक स्वादिष्ट लगने लगेगा.
तलने से पहले करें यह छोटा सा काम
शंभू बताते हैं कि तलने से पहले मछली को हल्का सा कॉर्नफ्लोर या बेसन की कोटिंग देने से यह बेहद कुरकुरा हो जाती है. मछली को मसाले में मैरिनेट करने के बाद उस पर पतली परत में कॉर्नफ्लोर या बेसन लगा दें. इससे फ्राई करते समय मछली की सतह पर एक कुरकुरी लेयर बनती है. जो लंबे समय तक क्रिस्पी रहती है. शंभू बताते हैं कि सबसे खास बात यह है कि यह कोटिंग मछली के रस को अंदर बनाए रखती है, जिससे स्वाद भी बढ़ जाता है. ध्यान रखें कि कोटिंग बहुत मोटी न हो, वरना मछली का असली स्वाद दब सकता है.
तलने के बाद भी रखें इस बात का ध्यान
शंभू साव बताते हैं कि फ्राई करने के बाद मछली को तुरंत ढककर न रखें. कई लोग मछली तलने के बाद उसे प्लेट में निकालकर ढक देते हैं, जिससे भाप बनती है और कुरकुरापन खत्म हो जाता है. इसलिए मछली को निकालने के बाद कुछ देर खुला ही रहने दें या टिश्यू पेपर पर रखें, ताकि अतिरिक्त तेल भी निकल जाए और क्रिस्पीनेस बनी रहे. चाहें तो वायर रैक का इस्तेमाल भी कर सकते हैं, जिससे हवा चारों तरफ से पास होती रहे. इन आसान तरीकों को अपनाकर आप हर बार कुरकुरी और स्वादिष्ट मछली का मजा ले सकते हैं.
About the Author
बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटें…और पढ़ें