Aaj ka Singh Rashifal: सिंह राशि वालों की आज चमकेगी किस्मत! लक्ष्मीपति योग दिलाएगा चारों और से पैसा, प्रेम संबंध भी होंगे मजबूत, पढ़े राशिफल
Last Updated:
Leo Horoscope Today, आज का सिंह राशिफल: आज पूर्वभाद्रपद नक्षत्र का प्रभाव रहेगा. चंद्रमा और मंगल की युति से लक्ष्मीपति योग बन रहा है, जो अचानक धन लाभ के संकेत देता है. आज पैसों की स्थिति मजबूत हो सकती है और कई तरफ से आय के रास्ते खुल सकते हैं. कुल मिलाकर आर्थिक स्थिति मजबूत होने के संकेत मिल रहे हैं. कार्यक्षेत्र में सहयोग मिलेगा और आपके काम की सराहना भी हो सकती है. आज किया गया काम भविष्य में बेहतर परिणाम दे सकता है.
Leo Horoscope Today 18 March 2026, Aaj Ka Singh Rashifal: आज 18 मार्च 2026 बुधवार का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए कई मायनों में खास रहने वाला है. खरगोन के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य गोल्ड मेडलिस्ट डॉ. बसंत सोनी के अनुसार आज पूर्वभाद्रपद नक्षत्र का प्रभाव रहेगा. 29 डिग्री का चंद्रमा और 18 डिग्री का मंगल मिलकर सिंह राशि के जातकों के लिए लक्ष्मीपति योग बना रहा है, जो धन लाभ के मजबूत संकेत देता है. विशेष रूप से अचानक धन प्राप्त हो सकता है, जिससे पैसों की स्थिति मजबूत हो सकती है और कई तरफ से आय के रास्ते भी खुल सकते हैं.
व्यापार और आर्थिक स्थिति
आज का दिन व्यापारियों के लिए राहत और तरक्की लेकर आ सकता है. बीते दिनों के मुकाबले कारोबार में तेजी देखने को मिलेगी, जिससे आय में बढ़ोतरी होगी. रुका हुआ पैसा वापस मिलने के भी योग बन रहे हैं. खासकर ठंडी चीजों जैसे बर्फ, पानी, आइसक्रीम और विलासिता से जुड़े व्यवसाय में अच्छा मुनाफा मिल सकता है. वहीं अनाज और शनि से जुड़ी वस्तुओं में निवेश करना लाभकारी रहेगा. कुल मिलाकर आर्थिक स्थिति मजबूत होने के संकेत मिल रहे हैं.
सिंह राशि स्वास्थ्य राशिफल
स्वास्थ्य के लिहाज से दिन सामान्य रहेगा, लेकिन थोड़ी सावधानी जरूरी है. कई लोगों को एसिडिटी या पेट से जुड़ी दिक्कत हो सकती है. इसलिए खानपान पर ध्यान देना बेहद जरूरी है. ताजा और हल्का भोजन करें, बासी खाने से बचें.
सिंह राशि करियर राशिफल
नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है. कार्यक्षेत्र में सहयोग मिलेगा और आपके काम की सराहना भी हो सकती है. आज किया गया काम भविष्य में बेहतर परिणाम दे सकता है. दूसरी ओर अन्य स्रोतों से आय के अवसर भी बन सकते हैं. हालांकि फिलहाल स्थान परिवर्तन का विचार टालना बेहतर रहेगा. बेरोजगार युवाओं को नौकरी मिलने के संकेत हैं, लेकिन विद्यार्थियों के लिए दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है. उन्हें अपनी पढ़ाई पर फोकस बनाए रखना चाहिए और कोचिंग या विषय बदलने का निर्णय फिलहाल टालना सही रहेगा.
पारिवारिक संबंध एवं लव लाइफ
पारिवारिक जीवन में आज मिठास देखने को मिलेगी. घर में खुशी का माहौल रहेगा और रिश्तों में मजबूती आएगी. लव लाइफ के लिए दिन काफी अच्छा माना जा रहा है. पार्टनर के साथ रिश्ते मजबूत होंगे और आपसी समझ बढ़ेगी. विवाहित जीवन में भी तालमेल बेहतर रहेगा. अविवाहित लोगों के लिए भी अच्छे रिश्तों के योग बन रहे हैं, जिससे भविष्य में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं.
इन बातों का रखें ध्यान
अंक ज्योतिष के अनुसार आज सिंह राशि के लिए अंक 4 सबसे शुभ रहेगा. इसके अलावा 1, 3, 6 और 9 अंक भी लाभकारी साबित हो सकते हैं. महत्वपूर्ण फैसलों में इन अंकों को ध्यान में रखना फायदेमंद रहेगा. वहीं, ज्योतिषाचार्य डॉ. बसंत सोनी के अनुसार आज सिंह राशि के लोगों के लिए दक्षिण दिशा शुभ मानी गई है, जबकि उत्तर दिशा की यात्रा टालना बेहतर होगा. अगर जाना जरूरी हो तो घर से निकलने से पहले पितरों और कुलदेवी का स्मरण करें. साथ ही हनुमान चालीसा का पाठ करने से दिन और भी शुभ बन सकता है.
About the Author
विभांशु द्विवेदी मूल रूप से मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के रहने वाले हैं. पत्रकारिता में 5 साल का अनुभव है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय रायपुर से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है. पॉलिटिक…और पढ़ें
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.