Who is Matthew VanDyke | American Spy and 6 Ukrainians Drone Master Arrested by NIA | Training Myanmar Militants | ‘मै‍थ्‍यू वैनडाइक’ कौन है?

Share to your loved once


होमताजा खबरदेश

‘मै‍थ्‍यू वैनडाइक’ कौन है? मिजोरम बॉर्डर के पास क्या कर रहा था अमेरिकी नागरिक?

Last Updated:

अमेरिकी नागरिक वैनडाइक को कोलकाता में गिरफ्तार किया गया. तीन यूक्रेनी नागरिकों को लखनऊ से और तीन को दिल्ली से पकड़ा गया. बाद में सभी सातों को दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया. एनआईए ने रास्ते की जांच करने, कथित साजिश के सबूत इकट्ठा करने और दूसरे साथियों का पता लगाने के लिए 11 दिन की एनआईए की कस्टडी मिली है. हालांकि, ये जानना जरूरी है कि ये मै‍थ्‍यू वैनडाइक कौन है?

'मै‍थ्‍यू वैनडाइक' कौन है? मिजोरम बॉर्डर के पास क्या कर रहा था अमेरिकी नागरिक?Zoom

‘मै‍थ्‍यू वैनडाइक’ कौन है?

नई दिल्ली: भारत-म्यांमार सीमा पर साजिश के आरोप में 7 विदेशी नागरिक गिरफ्तार हुए हैं. इनमें एक अमेरिकी सहित 6 यूक्रेनी नागरिक हैं. इनके पास युद्ध के कई सामान मिले हैं. इनको लखनऊ, दिल्ली और कोलकाता से गिरफ्तार किया गया. इनपर आरोप लगा है इन्होंने अवैध रूप से मिजोरम सीमा पार किया था और म्यांमार में कुकी जनजाति के आंतकवादियों को आरोप है कि ये लोग म्यांमार के उग्रवादी समूहों को ड्रोन हमले करने और आधुनिक हथियार चलाने की ट्रेनिंग दे रहे थे. राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने अमेरिकी नागरिक मैथ्यू वैनडाइक (Matthew VanDyke) सहित सभी 6 यूक्रेनी नागरिकों को रिमांड में लेकर पूछताछ कर रही है.

कौन है यह मैथ्यू वैनडाइक?

मैथ्यू वैनडाइक के बारे में बताया जाता है कि वह एक डिफेंस एक्सपर्ट, वार रिपोर्टर और डॉक्युमेंट्री फिल्म मेकर है. लेकिन, उसका इतिहास काफी विवादित रहा है. वह पहली बार 2011 में लीबिया के गृहयुद्ध के दौरान चर्चा में आया था, जब उसने विद्रोहियों के साथ मिलकर गद्दाफी सेना के खिलाफ हथियार उठाए थे और जेल भी गया था. इसके बाद उसने संस ऑफ लिबर्टी इंटरनेशनल (SOLI) नाम का एक संगठन बनाया. यह संस्था दुनिया भर के संघर्ष क्षेत्रों (Conflict Zones) में स्थानीय सशस्त्र समूहों को सैन्य प्रशिक्षण और रणनीतिक सलाह देने का काम करती है. अब सवाल यह है कि लीबिया और सीरिया के बाद मैथ्यू की नजर भारत के पड़ोसी म्यांमार पर क्यों पड़ी?

म्यांमार में ‘ड्रोन’ वाला खेल

एनआईए की जांच में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. सूत्रों के मुताबिक 14 यूक्रेनी नागरिक टूरिस्ट वीजा पर भारत आए थे. ये लोग दिल्ली और लखनऊ से होते हुए गुवाहाटी और फिर मिजोरम पहुंचे. बिना किसी वैध दस्तावेज (जैसे RAP/PAP) के इन्होंने म्यांमार सीमा पार की. वहां इन्होंने म्यांमार के एथनिक आर्म्ड ग्रुप्स (EAGs) को ड्रोन वारफेयर की ट्रेनिंग दी.

बड़ी मात्रा में यूरोपीय हथियार म्यांमार पहुंचे

एनआईए ने बताया कि उन्होंने सिर्फ ट्रेनिंग ही नहीं दी, बल्कि यूरोप से ड्रोन की बड़ी खेप भारत के रास्ते म्यांमार पहुंचाई. म्यांमार के ये बागी समूह (कुकी) भारत में प्रतिबंधित कई उग्रवादी संगठनों के साथ साठगांठ रखते हैं. NIA को अंदेशा है कि ये विदेशी ट्रेनर म्यांमार के बहाने भारत के पूर्वोत्तर राज्यों (नॉर्थ-ईस्ट) में अशांति फैलाने की बड़ी साजिश का हिस्सा हो सकते हैं.

मिजोरम के मुख्यमंत्री की ‘भविष्यवाणी’

दिलचस्प बात यह है कि मार्च 2025 में ही मिजोरम के मुख्यमंत्री लालदुहोमा ने केंद्र सरकार को आगाह किया था. उन्होंने चेतावनी दी थी कि अमेरिका और ब्रिटेन के पूर्व विशेष बल (Special Forces) के जवान और ‘मर्सिनरीज’ (भाड़े के सैनिक) मिजोरम के रास्ते म्यांमार में घुसकर वहां के उग्रवादियों को ट्रेनिंग दे रहे हैं. अब वैनडाइक की गिरफ्तारी ने इस चेतावनी को हकीकत में बदल दिया है.

अदालती कार्रवाई और आगे की जांच

दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने इन सातों आरोपियों को 27 मार्च तक के लिए NIA की हिरासत में भेज दिया है. NIA अब इनके मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की फॉरेंसिक जांच कर रही है. एजेंसी यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि भारत के भीतर इस नेटवर्क के कौन-कौन से स्थानीय मददगार (Local Links) हैं और यह पूरा ऑपरेशन किसके इशारे पर चल रहा था. क्या ये लोग वास्तव में सिर्फ म्यांमार की मदद कर रहे थे, या इनके पीछे कोई बड़ी वैश्विक ताकत है जो भारत के पूर्वोत्तर को अस्थिर करना चाहती है? NIA की जांच के बाद इस असलियत पूरी दुनिया के सामने आएगी.

About the Author

Deep Raj Deepak

दीप राज दीपक 2022 में न्यूज़18 से जुड़े. वर्तमान में होम पेज पर कार्यरत. राजनीति और समसामयिक मामलों, सामाजिक, विज्ञान, शोध और वायरल खबरों में रुचि. क्रिकेट और मनोरंजन जगत की खबरों में भी दिलचस्पी. बनारस हिंदू व…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP