आज 18 मार्च का तुला राशिफल: आज का दिन चुनौतीपूर्ण, ये पूजा करने से दूर होगी सभी बाधाएं

Share to your loved once


Last Updated:

Aaj Ka Tula Rashifal 18 March 2026 : तुला राशि वालों चंद्रमा आज कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश कर रहे हैं जो आपकी कुंडली के छठे भाव में स्थित है. ज्योतिष शास्त्र में छठे भाव को ऋण रोग और शत्रुओं का भाव माना जाता है इसलिए आज आपको विशेष सतर्कता और समझदारी से काम लेने की आवश्यकता है.

Aaj Ka Tula Rashifal : अजमेर में ज्योतिष गणनाओं के अनुसार तुला राशि वालों के लिए 18 मार्च का दिन कुछ बदलाव और सावधानी का संकेत लेकर आया है. ग्रहों की स्थिति में हो रहे परिवर्तन का असर आपके रोजमर्रा के जीवन पर साफ नजर आ सकता है. चंद्रमा आज कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश कर रहे हैं, जो आपकी कुंडली के छठे भाव में स्थित है.

ज्योतिष शास्त्र में छठे भाव को ऋण, रोग और शत्रुओं से जुड़ा माना जाता है. ऐसे में आज का दिन सामान्य से थोड़ा अलग रह सकता है, जहां आपको हर कदम सोच-समझकर उठाने की जरूरत होगी. छोटी-छोटी बातों में भी सतर्कता रखने से आप कई परेशानियों से बच सकते हैं.

काम और जिम्मेदारियों में बढ़ सकता है दबाव
अजमेर के ज्योतिषी हिमांशु दाधीच के अनुसार कार्यक्षेत्र में आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है. ऑफिस में काम का दबाव बढ़ सकता है और आपको अपनी जिम्मेदारियों को समय पर पूरा करने के लिए अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ सकती है.

आज आपके विरोधी या प्रतिस्पर्धी सक्रिय रह सकते हैं और आपको पीछे करने की कोशिश कर सकते हैं. ऐसे में किसी भी तरह की लापरवाही नुकसान पहुंचा सकती है, इसलिए अपने काम पर पूरा ध्यान बनाए रखना जरूरी है. वहीं जो लोग नई नौकरी की तलाश में हैं, उनके लिए दिन सकारात्मक संकेत दे सकता है और कोई अच्छा अवसर सामने आ सकता है.

कैसा रहेगा स्वास्थ्य
स्वास्थ्य के लिहाज से दिन थोड़ा सावधानी भरा रह सकता है. मौसम में बदलाव के कारण सर्दी-जुकाम, थकान या हल्की कमजोरी महसूस हो सकती है. ऐसे में खानपान का ध्यान रखना और पर्याप्त आराम करना जरूरी है, क्योंकि छोटी सी लापरवाही भी परेशानी बढ़ा सकती है.

कैसे रहेंगे आपसी रिश्ते?
रिश्तों में भी आज संयम और धैर्य बनाए रखने की जरूरत है. किसी बात को लेकर बहस या विवाद से बचें, क्योंकि छोटी सी बात भी बड़ा रूप ले सकती है. परिवार और करीबी लोगों के साथ शांत व्यवहार रखने से रिश्तों में संतुलन बना रहेगा.

किस काम में सावधानी सबसे ज्यादा जरूरी है
आर्थिक मामलों में आज खास सतर्कता जरूरी है. किसी को भी पैसा उधार देने से बचें और खुद भी उधार लेने से परहेज करें. लेन-देन करते समय पूरी सावधानी रखें और सोच-समझकर ही कोई निर्णय लें, क्योंकि धन फंसने की संभावना बन सकती है.

About the Author

Anand Pandey

नाम है आनंद पाण्डेय. सिद्धार्थनगर की मिट्टी में पले-बढ़े. पढ़ाई-लिखाई की नींव जवाहर नवोदय विद्यालय में रखी, फिर लखनऊ में आकर हिंदी और पॉलीटिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया. लेकिन ज्ञान की भूख यहीं शांत नहीं हुई. कल…और पढ़ें

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP