पंजाब यूनिवर्सिटी में बदमाशों का तांडव, फैकल्टी गेट पर की अंधाधुंध फायरिंग, सीसीटीवी में साफ-साफ दिखे चेहरे
पंजाब यूनिवर्सिटी में बदमाशों का तांडव, फैकल्टी गेट पर की अंधाधुंध फायरिंग, सीसीटीवी में साफ-साफ दिखे चेहरे
Last Updated:

पंजाब. चंडीगढ़ में पंजाब यूनिवर्सिटी में देर शाम करीब 5 बजे फायरिंग कर दी गई. दो युवक स्कूटी पर आए और बॉटनी डिपार्टमेंट पार्किंग के सामने जसन दीप सिंह (SOPU एक्टिविस्ट) पर दो राउंड गोलियां चलाईं. बुधवार को यहां सरताज सतिंदर का प्रोग्राम भी है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. डीएसपी दलबीर और थाना सेक्टर-11 के एसएचओ इंस्पेक्टर जसपाल भुल्लर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे. जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया. पुलिस ने 2 खाली खोल बरामद किए हैं. डीएसपी दलबीर ने कहा कि अभी तक की जांच में सामने आए कि दो गोलियां चली हैं. सभी सीसीटीवी कैमरे चेक किया जा रहे हैं. आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीम बना दी गई है, जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
पंजाब यूनिवर्सिटी में हुई फायरिंग मामले में आरोपियों की सीसीटीवी फुटेज अभी सामने आई है जिसमें 4 से 5 लोग कैद हुए हैं, जो बदमाश फायरिंग करके भागे हैं उनकी तस्वीरें कैद हुई है. यह वही बदमाश है जो की बॉटनी डिपार्टमेंट की पार्किंग में आकर फायरिंग करके भागे हैं. इनकी संख्या 4 से 5 देख रही है यानी पूरी प्लानिंग के तहत इस वारदात को अंजाम दिया गया. बदमाशों ने किसी भी तरह से कोई मुंह नहीं ढका हुआ है. उनकी तस्वीर साफ सामने आई है.
यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप News18Hindi पर पढ़ रहे हैं. जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे अपडेट कर रहे हैं. ज्यादा बेहतर एक्सपीरिएंस के लिए आप इस खबर को रीफ्रेश करते रहें, ताकि सभी अपडेट आपको तुरंत मिल सकें. आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ Hindi.News18.com पर…