पाकिस्तान पर भड़का ये अफगान क्रिकेटर, हवाई हमले को बताया कायराना हरकत

Share to your loved once


होमखेलक्रिकेट

पाकिस्तान पर भड़का ये अफगान क्रिकेटर, हवाई हमले को बताया कायराना हरकत

Last Updated:

Allah Ghazanfar lashes out at Pakistan air strike: अफगानिस्तान के युवा क्रिकेटर अल्लाह गजनफर ने पाकिस्तान के काबुल पर किए गए एयर स्ट्राइक को कायराना हरकत बताया है. गजनफर ने कहा कि वह पाकिस्तान ने मासूम लोगों को निशाना बनाया है जो बिल्कुल गलत है. काबुल में पाकिस्तान के एयर स्ट्राइक से करीब 400 लोग मारे गए.

पाकिस्तान पर भड़का ये अफगान क्रिकेटर, हवाई हमले को बताया कायराना हरकतZoom

अल्लाह गजनफर ने की पाकिस्तान की आलोचना

नई दिल्ली: पाकिस्तान के द्वारा अफगानिस्तान पर किए गए एयर स्ट्राइक में 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है. पाकिस्तान के इस घटिया हरकत पर अफगानिस्तान के क्रिकेटरों ने कड़ी आलोचना की है. अफगान क्रिकेट स्टार अल्लाह मोहम्मद गजनफर ने काबुल के एक बड़े पुनर्वास केंद्र पर हुए विनाशकारी हमले के बाद अंतरराष्ट्रीय ध्यान की भावुक अपील की है.

इस युवा खिलाड़ी ने अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच बढ़ते संघर्ष की वजह से इंसानों को होने वाले नुकसान को खास तौर पर CNN-News18 पर बताया. इस घटना में एक प्रमुख अस्पताल तबाह हो गया, जो राजधानी में शारीरिक और मानसिक इलाज के लिए अहम था. गजनफर ने कहा कि यह जगह लोगों के लिए अपनी जिंदगी पटरी पर लाने का सहारा थी. अस्पताल में एक से दो हजार मरीज रहते थे और हजारों परिवार इसके सहारे थे.

आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेलेंगे गजनफर

गजनफर ने कहा, “वहां के लोगों के पास इलाज के लिए पैसे नहीं हैं. अब उन्होंने उस जगह को भी निशाना बना लिया, उन लोगों को शहीद कर दिया. यह अफगानिस्तान के लोगों को मंजूर नहीं है.” यह हमला ड्यूरंड लाइन पर बिगड़ते रिश्तों और ‘खुली जंग’ के माहौल में हुआ. गजनफर, जो IPL 2026 में मुंबई इंडियंस के लिए खेलेंगे ने सैन्य अभियान के मकसद पर सवाल उठाया.

उन्होंने कहा, “मुझे नहीं पता वे क्या साबित करना चाहते हैं. वे आकर आम लोगों को निशाना बनाते हैं और हम इसे स्वीकार नहीं कर सकते. अफगानिस्तान इसे स्वीकार नहीं कर सकता.” गजनफर ने इतिहास का जिक्र करते हुए कहा कि अगर वही इतिहास दोहराया गया तो पाकिस्तान के लिए बहुत बुरा होगा. उन्होंने मौजूदा कार्रवाई को बहुत बड़ा अन्याय बताया और कहा कि हमलों की असलियत उन कारणों से अलग है जो आधिकारिक तौर पर बताए जा रहे हैं. गजनफर ने भारत से मदद की अपील की.

गजनफर ने भारत को बताया अफगानिस्तान का दोस्त

उन्होंने भारत को करीबी दोस्त बताया और उम्मीद जताई कि भारत कूटनीतिक बातचीत में आगे आएगा ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों. उन्होंने कहा, “भारत हमारा करीबी दोस्त है. हम उनसे बात करना चाहते हैं, इन मुद्दों पर चर्चा करना चाहते हैं ताकि ऐसी चीजें न हों. हमारी यही अपील दूसरे देशों से भी है. यह लोगों के लिए अच्छा नहीं है. अभी दुनिया कई चुनौतियों से गुजर रही है और यह किसी के लिए अच्छा नहीं है.”

About the Author

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP