कानपुर में मार्क जकरबर्ग बनकर ठगी, रिटायर्ड टीचर के खाते से उड़ाए करोड़ों

Share to your loved once


Last Updated:

कानपुर में एक रिटार्यड महिला टीचर से कुछ ठगों ने सोशल मीडिया के जरीए जुड़कर करोंड़ो रूपए की ठगी की है. ठगों ने खुदको फेसबुक और इंस्टाग्राम के संस्थापक से जुड़े होना बताया. ठगों ने कानपुर में स्कूल का बिजनेस करने का झांसा देकर 25 जनवरी 2025 से 20 फरवरी 2026 तक अलग-अलग खातों में रकम जमा कराई.

कानपुर में सोशल मीडिया पर मार्क जुकरबर्ग बनकर रिटायर्ड टीचर से करोड़ों की ठगीZoom

कानपुर में रिटायर्ड महिला टीचर से करोड़ो की ठगी

कानपुर. साइबर ठगों ने शातिराना तरीका अपनाकर रिटायर्ड शिक्षक एलिसन वीम्स से 1.57 करोड़ रुपए की ठगी की. ठगों ने खुद को फेसबुक और इंस्टाग्राम के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग बताया और सोशल मीडिया के जरिए संपर्क किया. उन्होंने कानपुर में स्कूल का बिजनेस करने का झांसा देकर 25 जनवरी 2025 से 20 फरवरी 2026 तक अलग-अलग खातों में रकम जमा कराई. मामला और जटिल तब हुआ जब ठगों ने संपर्क बढ़ाते हुए खुद को अमेरिकी गायक जॉश टर्नर और एलन मस्क के सहयोगी बताकर और अधिक रकम ठगने की योजना बनाई. जब रिटायर्ड टीचर ने पैसे वापस मांगने की कोशिश की, तो आरोपियों ने ठगी की राशि बढ़ाकर 2.23 करोड़ रुपए देने का दावा किया. इसके बाद उन्होंने टैक्स, वेरिफिकेशन और स्टांप ड्यूटी के नाम पर और पैसे जमा करवाए.

चकेरी के आनंद नगर की रहने वाली एलिसन वीम्स कैंट स्थित मेथाडिस्ट हाई स्कूल से रिटायर्ड हैं. उनका फेसबुक पर एक व्यक्ति से संपर्क हुआ, जिसने खुद को मार्क जुकरबर्ग बताया. धीरे-धीरे आरोपियों ने उन्हें विश्वास में लेकर स्कूल खोलने और उसमें नौकरी देने का झांसा दिया. इसके बाद उनका संपर्क फेसबुक और वॉट्सऐप के जरिए अन्य ठगों से भी जुड़ा, जिन्होंने खुद को जॉश टर्नर और एलन मस्क का सहयोगी बताया.

सोशल मीडिया के जितने फायदे उतने नुकसान भी

एडीसीपी क्राइम अंजलि विश्वकर्मा ने बताया कि महिला की शिकायत पर साइबर क्राइम ब्रांच थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है. दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं और पुलिस साइबर ठगों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए काम कर रही है. सोशल मीडिया के इस दौर में लोग जहां एक दूसरे जुड़े रहने के लिए अलग अलग प्लेटफॉर्मस का इस्तेमाल करते है, वहीं कभी कभी इन सबका हमें बड़े नुकसान भी उठाने पड़ जाते है.     सोशल मीडिया पर लोगों को शार्टकट या बड़े अवसर के झांसे में आने से पहले सतर्क रहना चाहिए. सोशल मीडिया पर भरोसा करना कितना खतरनाक हो सकता है और लोगों को किसी भी वित्तीय लेन-देन में अतिरिक्त सावधानी बरतनी चाहिए.

About the Author

Monali Paul

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP