eid ul fitr 2026 date Crescent moon marking end of Ramadan spotted over UAE skies Will Eid fall on Friday or Saturday | शुक्रवार या शनिवार कब होगी ईद?

Share to your loved once


होमफोटोधर्म

शुक्रवार या शनिवार कब होगी ईद? UAE के आसमान में दिखा ऐसा चांद

Last Updated:

Eid Al Fitr 2026 Date: ईद-उल-फितर इस्लामिक चंद्र कैलेंडर के अनुसार शव्वाल महीने की पहली तारीख को मनाई जाती है. चूंकि इस्लामिक कैलेंडर चांद के दिखने पर आधारित होता है. संयुक्त अरब अमीरात में मंगलवार को चांद देखा गया है और इसी के साथ ईद का पर्व कब मनाया जा सकता है, इसकी संभावना की है. आइए जानते हैं भारत में कब मनाई जा सकती है ईद…

Eid Al Fitr 2026 Date: संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में मंगलवार सुबह आसमान में रमजान के अंतिम दिनों का चांद दिखाई देने के साथ ही ईद-उल-फितर मनाने का ऐलान कर दिया गया है. इस साल रमजान का पाक महीना 30 दिन होने की संभावना जताई जा रही है. खगोलीय गणनाओं और चांद की स्थिति के आधार पर विशेषज्ञों का अनुमान है कि शव्वाल का चांद 19 मार्च की शाम को दिख सकता है, जिसके चलते ईद-उल-फितर 20 मार्च को मनाई जा सकती है. एमिरेट्स एस्ट्रोनॉमिकल सोसाइटी के सदस्य तमीम अल तमीमी ने पवित्र महीने के 28वें दिन (1447 एएच) सुबह 6 बजे यूएई के आसमान में रमजान का चांद देखा और उसकी तस्वीर ली. इसी के साथ ईद का त्योहार कब मनाया जाएगा, इसकी भी संभावनाओं के बारे में बताया है.

UAE में खगोलीय गणना के अनुसार, इस साल रमजान पूरे 30 दिन का होने की संभावना है और ईद अल फितर शुक्रवार यानी 20 मार्च को मनाई जा सकती है, जो शव्वाल का पहला दिन होगा. एमिरेट्स एस्ट्रोनॉमिकल सोसाइटी के चेयरमैन इब्राहिम अल जारवान ने कहा कि बुधवार, 18 मार्च को चांद दिखाई देने की संभावना नहीं है, जिससे खगोलीय पूर्वानुमान के अनुसार अगले दिन नया चांद शुरू होने की संभावना कम है.

UAE के खगोलविदों और चांद देखने वाली समितियों के अनुसार, इस बार रमज़ान का महीना पूरा 30 दिन का रहने की संभावना अधिक है. आमतौर पर इस्लामी कैलेंडर चांद के दिखने पर आधारित होता है, जिसके चलते रमज़ान 29 या 30 दिनों का हो सकता है. अगर 29वें दिन चांद नजर नहीं आता, तो महीने को 30 दिन पूरा किया जाता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

विशेषज्ञों का कहना है कि इस बार चांद की स्थिति ऐसी बन रही है कि 29वें रोज़े के दिन चांद दिखना मुश्किल हो सकता है. इसी कारण अनुमान लगाया जा रहा है कि रमज़ान का महीना 30 दिनों का होगा और उसके बाद 20 मार्च को ईद का त्योहार मनाया जाएगा. अगर अरब जगत में 20 मार्च को ईद मनाई जाती है तो भारत में 21 मार्च को ईद उल-फितर का पर्व मनाया जाएगा.

रमज़ान इस्लाम धर्म का सबसे पवित्र महीना माना जाता है, जिसमें मुसलमान रोज़ा रखते हैं, नमाज़ अदा करते हैं और खुदा की इबादत में समय बिताते हैं. इस दौरान आत्मसंयम, धैर्य और परोपकार की भावना को विशेष महत्व दिया जाता है. महीने भर की इस साधना के बाद ईद-उल-फितर का त्योहार आता है, जो खुशी और भाईचारे का प्रतीक है.

ईद-उल-फितर के दिन सुबह विशेष नमाज़ अदा की जाती है और लोग एक-दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद देते हैं. घरों में तरह-तरह के पकवान बनाए जाते हैं, खासकर सेवइयां इस त्योहार की खास पहचान हैं. साथ ही, ईद से पहले जकात-उल-फितर (फितरा) देना अनिवार्य माना जाता है, ताकि समाज के जरूरतमंद लोग भी इस खुशी में शामिल हो सकें.

हालांकि, अंतिम निर्णय चांद दिखने पर ही लिया जाएगा. UAE में आधिकारिक चांद देखने वाली कमेटी की पुष्टि के बाद ही ईद की तारीख का ऐलान किया जाएगा. इसी तरह, भारत और अन्य देशों में भी स्थानीय चांद दिखने के आधार पर ईद की तारीख तय की जाएगी, जिससे अलग-अलग देशों में ईद अलग-अलग दिन मनाई जा सकती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP