इतनी बड़ी ‘नो बॉल’ देखकर आंखे फटी रह गई, पाकिस्तान में फिर बड़ा कांड, 2010 में आमिर के घोटाले से बड़ा गोलमाल

Share to your loved once


होमखेलक्रिकेट

इतनी बड़ी ‘नो बॉल’ देखकर आंखे फटी रह गई, पाकिस्तान में फिर बड़ा कांड

Last Updated:

तेज गेंदबाज से नो बॉल होना कोई नई बात नहीं है पर कोई बॉलर आधी पिच से गेंद फेंके तो ताज्जुब जरूर होता है. असद की  एक नो-बॉल इतनी लंबी थी कि असद का पैर बॉलिंग क्रीज की सफेद रेखा से लगभग एक फुट आगे लैंड हुआ था

इतनी बड़ी 'नो बॉल' देखकर आंखे फटी रह गई, पाकिस्तान में फिर बड़ा कांडZoom

पाकिस्तान क्रिकेट फिर सवालों में, असद अख्तर ने फेंकी इतिहास की सबसे बड़ी नो बॉल

नई दिल्ली. पाकिस्तान क्रिकेट का इतिहास जितना अपनी तेज गेंदबाजी के लिए मशहूर रहा है, उतना ही विवादों और फिक्सिंग के काले सायों से भी घिरा रहा है. ताजा मामला नेशनल टी20 कप के दौरान सामने आया है, जहाँ कराची ब्लूज के युवा तेज गेंदबाज असद अख्तर  ने एक ऐसी नो-बॉल फेंकी, जिसने न केवल स्टेडियम में मौजूद दर्शकों को हैरान कर दिया, बल्कि पूरी दुनिया में क्रिकेट प्रेमियों के बीच संदेह और चर्चा का बाजार गर्म कर दिया है.
यह घटना 14 मार्च 2026 को पेशावर के इमरान खान क्रिकेट स्टेडियम में कराची ब्लूज और लाहौर ब्लूज के बीच खेले गए मैच के दौरान हुई.  कराची ब्लूज की ओर से गेंदबाजी करने आए 25 वर्षीय असद अख्तर के लिए यह दिन किसी बुरे सपने जैसा रहा. उन्होंने मैच में केवल एक ही ओवर फेंका, जिसमें उन्होंने कुल 21 रन लुटाए.  इस एक ओवर के दौरान असद ने  दो वाइड गेंदें फेंकी फिर दो बड़ी नो-बॉल डालीं.

असद की नो बॉल पर बवाल

तेज गेंदबाज से नो बॉल होना कोई नई बात नहीं है पर कोई बॉलर आधी पिच से गेंद फेंके तो ताज्जुब जरूर होता है. असद की  एक नो-बॉल इतनी लंबी थी कि असद का पैर बॉलिंग क्रीज की सफेद रेखा से लगभग एक फुट आगे लैंड हुआ था.  टीवी रिप्ले और सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि उनका पिछला पैर भी क्रीज लाइन के बेहद करीब था, जबकि आगे वाला पैर “मीलों दूर” जा चुका था.

मोहम्मद आमिर से हो रही तुलना

जैसे ही इस नो-बॉल की फुटेज वायरल हुई, फैंस और क्रिकेट विशेषज्ञों को तुरंत 2010 के कुख्यात लॉर्ड्स टेस्ट स्कैंडल की याद आ गई.  उस वक्त मोहम्मद आमिर ने इसी तरह की विशाल नो-बॉल फेंकी थी, जो बाद में ‘स्पॉट-फिक्सिंग’ का हिस्सा निकली थी. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) और रेडिट पर फैंस यह सवाल उठा रहे हैं कि क्या कोई पेशेवर गेंदबाज अनजाने में इतनी बड़ी गलती कर सकता है? कई विशेषज्ञों का मानना है कि असद अख्तर की यह नो-बॉल आमिर द्वारा 2010 में फेंकी गई गेंद से भी काफी बड़ी थी.  इंटरनेट पर इसे “नो-बॉल का बाप” और “इतिहास की सबसे लंबी नो-बॉल” तक कहा जा रहा है.

संदेह के घेरे में करियर और अखंडता

असद अख्तर अभी अपने करियर के शुरुआती चरण में हैं, उन्होंने इसी साल अपना टी20 डेब्यू किया है.
इतने विशाल ‘ओवरस्टेपिंग’ ने क्रिकेट बिरादरी में बहस छेड़ दी है कि क्या यह केवल एक तकनीकी खराबी या दबाव का नतीजा था, या इसके पीछे कुछ और गहरी साजिश है.  हालांकि, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड  की ओर से अभी तक इस पर कोई आधिकारिक बयान या जांच की घोषणा नहीं की गई है. यह घटना एक बार फिर याद दिलाती है कि पाकिस्तान क्रिकेट में भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है. असद अख्तर की यह एक गेंद उनके करियर पर एक बड़ा सवालिया निशान छोड़ गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP