दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे पर सफर करने वालों को अब नहीं दिखेंगे जंगल के नजारे, जानिए वजह
Last Updated:
Delhi Dehradun Expressway News: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे सहारनपुर के मोहंड से देहरादून तक 12 किमी लंबा एलिवेटेड मार्ग बनकर तैयार है, जिससे सफर का समय 45 मिनट से घटकर करीब 10 मिनट रह गया है. यह एशिया का सबसे लंबा वन्यजीव कॉरिडोर है, जो 575 पिलर पर बना है और जानवरों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करता है. हालांकि, ऊंची दीवारों और साउंड बैरियर के कारण अब यात्रियों को जंगलों का नजारा नहीं मिल पाएगा. एक्सप्रेसवे के जल्द उद्घाटन की संभावना है, जिससे यात्रा और सुगम होगी.
दिल्ली से देहरादून की दूरी को कम करने के लिए बनाया जा रहा दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे जो कि लगभग बनकर पूरे तरीके से तैयार हो चुका है लेकिन सहारनपुर क्षेत्र में मोहंड से देहरादून के बीच 12 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड मार्ग बिंदाल नदी के ऊपर बनाया गया है. इसके बनने से अब लोगों को जंगलों का खूबसूरत नजारा देखने को नहीं मिलेगा.
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सहारनपुर के मोहंड व देहरादून से 12 किलोमीटर पहले राजाजी नेशनल पार्क के पास 12 किलोमीटर लंबा, एशिया का सबसे लंबा वन्यजीव गलियारा बनाया गया है. यह एलिवेटेड सड़क, जो लगभग 575 पिलर पर टिकी है, वन्यजीवों को सुरक्षित आवागमन प्रदान करती है.
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का एलिवेटेड मार्ग जंगलों के बीच से बनाए जाने के बाद अब यातायात के लिए शुरू हो चुका है जिसके चलते जंगलों से होकर देहरादून जाने वाला मोहंड का मार्ग जोकि खूबसूरत जंगल से होता हुआ देहरादून जाता था अब बंद कर दिया गया है. जिसके कारण अब लोगों को जंगलों का आनंद नहीं मिलेगा.
Add News18 as
Preferred Source on Google
एलिवेटेड मार्ग बनने से देहरादून की दूरी कम होने के साथ-साथ रफ्तार भी बढ़ी है जहां मोहंड जंगल का नजारा देखते हुए लोगों को देहरादून जाने में लगभग 45 मिंट का समय लगता था लेकिन अब मोहंड से एलिवेटेड मार्ग से देहरादून जाने में मात्र 10 मिनट का समय लगता है लेकिन खूबसूरत नजारे इस एलिवेटेड मार्ग के बनने से विलुप्त हो गए. वही एलिवेटेड मार्ग पर दी जाने वाली सुविधाओं की बात करें तो इंटरचेंज, तेज कनेक्टिविटी और निचले स्तर पर व्यवस्थित पार्किंग, सीसीटीवी, मोबाइल नेटवर्क मजबूत जैसी सुविधाएं मिलेंगी, जो जल्द शहर की यातायात व्यवस्था बदल देगी.
सहारनपुर का मोहंड क्षेत्र जो की शिवालिक जंगल से घिरा है इस जंगल में लगातार गुलदार की संख्या बढ़ रही है. पहले मोहंड मार्ग से लोगों को जानवर मस्ती करते आसानी से देखा जा सकता थे. जो करतब दिखाकर पर्यटकों को लुभाया करते थे. दिल्ली से लेकर वेस्ट यूपी तक में पकड़े गए गुलदारों को सहारनपुर के मोहंड में ही छोड़ा जाता है.
देहरादून दिल्ली एक्सप्रेसवे पर बनाया गया 12 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड मार्ग जो की बनाकर पूरे तरीके से तैयार हो चुका है, उस एलिवेटेड मार्ग पर चारों ओर ऊंची सुरक्षा दीवारें, ध्वनि अवरोधक “जिससे जानवर परेशान ना हो और दीवार होने से जानवर एक्सप्रेसवे पर ना आ पाएं, ऐसा करने से जहां जानवर इस ओर से उस और नही आएंगे वहीं सफर कर रहे लोगों को भी जानवर दिखाई नहीं देंगे.
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे को लेकर अब सभी अटकलें समाप्त हो गई है और अब इस एक्सप्रेसवे के उद्घाटन की तैयारी तेज हो गई है. उम्मीद जताई जा रही है कि कभी भी इस एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया जा सकता है. जिससे लोगों को बिना रुकावट सफर करने में मदद मिलेगी. उद्घाटन में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री भी शामिल हो सकते हैं.
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का निर्माण आधिकारिक तौर पर 4 दिसंबर 2021 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आधारशिला रखे जाने के बाद शुरू हुआ था. इस परियोजना को 2024 के अंत तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन निर्माण कार्य की गति में हुई देरी के चलते अब इसके फरवरी 2026 तक पूरी तरह से चालू होने की उम्मीद जताई जा रही है.