तेज धूप में जलन और टैनिंग से हैं परेशान, चेहरे पर लाना है नैचुरल ग्लो, अपनाए ये घरेलू टिप्स

Share to your loved once


Last Updated:

गर्मियों में तेज धूप और गर्म हवा का असर सबसे ज्यादा हमारे चेहरे पर पड़ता है कई लोगों को जलन, टैनिंग और रूखेपन की समस्या होने लगती है ऐसे में हर किसी के मन में सवाल आता है कि चेहरे को ठंडक और फ्रेशनेस कैसे मिले तो अच्छी बात यह है कि इसके लिए महंगे प्रोडक्ट की जरूरत नहीं है घर में मौजूद कुछ आसान चीजों से ही आप त्वचा को ठंडक और नेचुरल ग्लो दे सकते है

गर्मी का मौसम आते ही तेज धूप और लू का असर सबसे पहले चेहरे पर दिखने लगता है कई लोगों को जलन, टैनिंग और रूखेपन की समस्या होने लगती है ऐसे में स्किन को ठंडक देना बहुत जरूरी हो जाता है अगर आप कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाते हैं तो बिना ज्यादा खर्च किए भी चेहरे को फ्रेश और ग्लोइंग रखा जा सकता है घर की साधारण चीजें भी इसमें काफी मदद करती हैं

खीरा गर्मियों में शरीर और त्वचा दोनों के लिए फायदेमंद माना जाता है और इसका रस चेहरे पर लगाने से स्किन को तुरंत ठंडक मिलती है इसके लिए खीरे को अच्छे से धोकर कद्दूकस कर लें फिर उसका रस निकाल लें रस निकलने के बाद कॉटन से चेहरे पर लगा लें करीब 10 से 15 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें इससे त्वचा तरोताजा महसूस करती है और जलन भी कम हो सकती है

तरबूज में पानी की मात्रा बहुत ज्यादा होती है इसलिए यह गर्मियों में त्वचा के लिए भी फायदेमंद होता है इसका रस चेहरे पर लगाने से स्किन को ठंडक और नमी मिलती है आप अगर ट्राई करना चाहतीं है तो तरबूज के रस को कॉटन से चेहरे पर लगा सकते हैं फिर कुछ देर बाद पानी से धो लें इससे चेहरा फ्रेश महसूस करता है और स्किन में हल्का ग्लो भी दिखने लगता है

Add News18 as
Preferred Source on Google

एलोवेरा को स्किन के लिए प्राकृतिक औषधि माना जाता है इसमें मौजूद पोषक तत्व त्वचा को ठंडक और नमी देते हैं इसके लिए आप ताजा एलोवेरा जेल निकालकर चेहरे पर हल्के हाथों से मसाज करें करीब 15 मिनट बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें नियमित इस्तेमाल करने से स्किन सॉफ्ट रहती है और गर्मी में होने वाली जलन भी कम हो सकती है

अगर चेहरे पर गर्मी और जलन ज्यादा महसूस हो रही हो तो आइस क्यूब से हल्की मसाज करना भी फायदेमंद हो सकता है लेकिन बर्फ को सीधे चेहरे पर लगाने की बजाय सूती और हल्के कपड़े में लपेटकर इस्तेमाल करें इससे स्किन को तुरंत ठंडक मिलती है और थकान भी कम महसूस होती है कई लोग इसे मेकअप से पहले भी इस्तेमाल करते हैं

गुलाब जल को स्किन के लिए प्राकृतिक टोनर माना जाता है गर्मियों में यह चेहरे को ठंडक देने का आसान तरीका है आप इसे स्प्रे बोतल में भरकर दिन में दो से तीन बार चेहरे पर छिड़क सकते हैं इससे त्वचा फ्रेश महसूस करती है और हल्की खुशबू भी मन को अच्छा एहसास देती है

चंदन का इस्तेमाल सदियों से त्वचा की देखभाल के लिए किया जाता रहा है गर्मियों में यह स्किन को ठंडा रखने में मदद करता है और चेहरे की गर्मी को भी कम करता है इसके लिए आप चंदन पाउडर में थोड़ा गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बना लें इसे चेहरे पर लगाएं और लागाने के 15 से 20 बाद ताजे पानी से धो लें इससे स्किन को ठंडक मिलती है और चेहरा साफ व ताजा दिखता है

गर्मियों में त्वचा की देखभाल करना बहुत जरूरी होता है अगर आप इन आसान घरेलू उपायों को नियमित अपनाते हैं तो चेहरा ठंडा और फ्रेश महसूस कर सकता है साथ ही भरपूर पानी पीना और तेज धूप से बचना भी जरूरी है थोड़ी सी सावधानी और घरेलू नुस्खे अपनाकर गर्मियों में भी स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग रखा जा सकता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP