मैंने राजस्थान रॉयल्स छोड़ा क्योंकि…संजू सैमसन ने तोड़ी चुप्पी, किस वजह लिया टीम से अलग होने का फैसला?

Share to your loved once


होमखेलक्रिकेट

मैंने राजस्थान रॉयल्स छोड़ा क्योंकि…संजू सैमसन ने तोड़ी चुप्पी

Last Updated:

भारतीय टीम को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन बनाने वाले संजू सैमसन इस बार इंडियन प्रीमियर लीग में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलने नजर नहीं आएंगे. उन्होंने एक पीटीआई से कहा, “मैंने राजस्थान रॉयल्स छोड़ा क्योंकि मुझे लगा कि टीम में मेरा समय खत्म हो गया है.”

मैंने राजस्थान रॉयल्स छोड़ा क्योंकि...संजू सैमसन ने तोड़ी चुप्पीZoom

संजू सैमसन इंडियन प्रीमियर लीग में इस बार चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलते नजर आएंगे

नई दिल्ली. भारतीय स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलेंगे. केरल के 31 साल के इस क्रिकेटर ने पिछले साल राजस्थान रॉयल्स से चेन्नई स्थित फ्रेंचाइजी को जॉइन किया था. आईपीएल 2026 की नीलामी से पहले एक ट्रेड डील के तहत हुआ. सैमसन का नवंबर 2025 में राजस्थान रॉयल्स छोड़कर सीएसके में जाना फैंस के लिए बड़ा सरप्राइज था. अब आईपीएल के 2026 सीजन की शुरुआत से पहले सैमसन ने आखिरकार राजस्थान रॉयल्स छोड़ने के अपने फैसले पर खुलकर बात की है.

सैमसन के मुताबिक उन्होंने 2018 से 2025 तक जयपुर स्थित फ्रेंचाइजी का प्रतिनिधित्व करने के बाद इसलिए टीम छोड़ी क्योंकि उन्हें लगा कि टीम के साथ उनका समय पूरा हो चुका है. सैमसन ने एक पीटीआई वीडियो में कहा, “मैंने राजस्थान रॉयल्स छोड़ा क्योंकि मुझे लगा कि टीम में मेरा समय खत्म हो गया है.”



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP