Delhi Airport | Roza Iftari | Airport News | Ramadan News | रोजा खोलने के लिए लगाया एयरपोर्ट का चक्कर, लेकिन जब पूरी नहीं हुई मुराद तो किया कुछ ऐसा,
Last Updated:
रोजा खोलने के लिए एक पैसेंजर ने दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-2 का लगभग पूरा चक्कर लगा लिया, लेकिन उसे उसकी मुराद पूरी करने वाली चीज नहीं मिली. इसके बाद, उसने कुछ ऐसा किया, जिसने एयरपोर्ट एडमिनिस्ट्रेशन को माफी मांगने के लिए मजबूर कर दिया.

दिल्ली एयरपोर्ट पर रोजा इफ्तारी का फैसला पैसेंजर को पड़ गया भारी. (एआई न्यूज)
Airport & Roza Iftari: चूंकि जहाज के उड़ने और रोजा खोलने का वक्त लगभग एक ही था, लिहाजा शाहजहां खान ने तय किया कि इफ्तारी एयरपोर्ट पर ही करेंगे. उस दिन उनके पास इतना भी वक्त नहीं था कि इफ्तारी में खाने के लिए बाजार से कुछ खरीद सकें. उन्हें भरोसा था कि एयरपोर्ट पर कुछ न कुछ ऐसा तो मिल ही जाएगा, जिससे वह अपना रोजा खोल सकेंगे. लेकिन, एयरपोर्ट पर कुछ ऐसा हुआ, जिसने उन्हें मायूस कर दिया. इसके बाद मायूस शाहजहां ने ऐसा कुछ किया, जिसके बाद सभी माफी मांगने के लिए मजबूर हो गए.
- दरअसल, यह मामला दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट का है. 12 मार्च को अपनी फ्लाइट पकड़ने के लिए शाहजहां आईजीआई एयरपोर्ट के टर्मिनल-2 पर पहुंचे थे.
- उन्होंने चेकइन और सिक्योरिटी का प्रोसीजर पूरा किया और रोजा खोलने के लिए टर्मिनल के फूडकोर्ट एरिया में पहुंच गए.
- शाहजहां चाहते थे कि वह अपना रोजा नारियल पानी से खोलें. लिहाजा, उन्होंने फूड कोर्ट में एक शॉप से दूसरी शॉप चक्कर लगाना शुरू कर दिया.
- उन्होंने लगभग पूरे फूड कोर्ट का चक्कर लगा लिया, लेकिन उन्हें पूरे फूडकोर्ट में कहीं भी नारियल का पानी नहीं मिला.
- मजबूर होकर उन्होंने सिर्फ पानी पीकर अपना रोजा खोला और बोर्डिंग गेट पर पहुंचकर अपनी फ्लाइट का इंतजार करने लगे.
एयरपोर्ट को कहना पड़ा- हमें खेद हैं…
इसके बाद शाहजहां ने कुछ ऐसा किया, जिसकी वजह से एयरपोर्ट ऑपरेटर को खेद जताने के लिए मजबूर होना पड़ा. दरअसल, शाहजहां ने टर्मिनल के फूड कोर्ट स्थिति सभी शॉप्स पर गए. वहां बिक रहे सामान की फोटो ली और उन्हें सोशल मीडिया में पोस्ट करना शुरू कर दिया. उन्होंने वहां बिक रही कोल्ड ड्रिंक, सिगरेट और बियर की फोटो शेयर की. उन्होंने तंज करते हुए लिखा कि…
मैं दिल्ली एयरपोर्ट पर अपना रोजा खोलने के लिए नारियल ढूंढ रहा था. बदकिस्मती से सेहत के लिए अच्छी चीजें ( कोल्ड ड्रिंक, बीयर और सिगरेट) तो उपलब्ध थीं, लेकिन नारियल पानी नहीं मिला. कृपया अपनी टीम को इस बारे में निर्देश दें.
दिल्ली एयरपोर्ट पर बीयर, सिगरेट, कोल्ड ड्रिंक थी, पर कहीं पर नारियल पानी नहीं था.
सोशल मीडिया में सुर्खियां बटोरने लगी यह पोस्ट
ऐसा करते ही पैसेंजर शारजहां की पोस्ट सोशल मीडिया में सुर्खियां बटोरने लगी. इसके बाद एयरपोर्ट ऑपरेटर दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डायल) ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि…
प्रिय शाहजहां, आपको हुई असुविधा के लिए हमें खेद है. हमने आपकी प्रतिक्रिया को विधिवत नोट कर लिया है और इसे समीक्षा के लिए संबंधित टीम के साथ साझा कर दिया है.
About the Author
Anoop Kumar Mishra is associated with News18 Digital for the last 6 years and is working on the post of Assistant Editor. He writes on Health, aviation and Defence sector. He also covers development related to …और पढ़ें