कल रोजा रखने वाले थे, मेरे भाई या तो दुनिया में नहीं रहे …काबुल बम धमाके के बाद अफगानिस्तान के बल्लेबाज इब्राहिम जादरान शोक में डुबे

Share to your loved once


होमखेलक्रिकेट

काबुल बम धमाके के बाद अफगानिस्तान के बल्लेबाज इब्राहिम जादरान शोक में डुबे

Last Updated:

काबुल में हुए बम धमाकों के बाद अफगानिस्तान में शोक की लहर है. अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाड़ी इब्राहिम जादरान ने इसे लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने धमाके को लेकर जानकारी देते हुए दुख जाहिर किया. ‘आज रात मैंने काबुल में एक जबरदस्त धमाका सुना. कुछ ही देर बाद हमने एक अस्पताल से आसमान में आग की लपटें उठती देखीं. हमारे वे भाई जो कल रोजा रखने वाले थे, अब या तो इस दुनिया में नहीं रहे या घायल हैं.

काबुल बम धमाके के बाद अफगानिस्तान के बल्लेबाज इब्राहिम जादरान शोक में डुबेZoom

अफगानिस्तान के बल्लेबाज इब्राहिम जादरान ने काबुल धमाके पर जताया शोक

नई दिल्ली. अफगानिस्तान ने पाकिस्तान की सेना पर काबुल में एक अस्पताल पर हवाई हमला करने का आरोप लगाया है. जिसमें कम से कम 400 लोगों की मौत हो गई है. पाकिस्तान ने इस दावे को “झूठा और जनता को गुमराह करने वाला” बताया है. उसका कहना है कि उसने सोमवार को काबुल और नंगरहार प्रांत में सिर्फ सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया था. अफगानिस्तान के क्रिकेटर इब्राहिम जादरान ने भी इसे लेकर प्रतिक्रिया दी और गहरा शोक जताया.

अफगानिस्तान की तालिबान सरकार के उप प्रवक्ता हमदुल्लाह फिटरत के अनुसार, काबुल के ओमर एडिक्शन ट्रीटमेंट हॉस्पिटल पर हमला रात करीब 9 बजे (स्थानीय समय) हुआ. यह अस्पताल 2,000 बेड का है और हमले में इमारत का बड़ा हिस्सा तबाह हो गया, उन्होंने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर लिखा.

“दुर्भाग्य से, अब तक मृतकों की संख्या 400 तक पहुंच गई है, जबकि करीब 250 लोग घायल हुए हैं. राहत दल मौके पर मौजूद हैं, आग बुझाने और पीड़ितों के शव निकालने का काम कर रहे हैं,”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP