मथुरा में रेप के आरोपी का एनकाउंटर, गाजियाबाद में मिली बच्ची की लाश

Share to your loved once


Last Updated:

UP News Live: अगर आप उत्तर प्रदेश की राजनीतिक और आपराधिक खबरों के बारे में जानने में रुचि रखते हैं तो आप न्यूज18 हिंदी के इस लाइव ब्लॉग के साथ जुड़े रहें. यहां आपको सूबे की तमाम खबरों के पल-पल के अपडेट्स मिलते रहेंगे.

Live: मथुरा में रेप के आरोपी का एनकाउंटर, गाजियाबाद में मिली बच्ची की लाशZoom

यूपी न्यूज लाइव अपडेट.

कानपुर में ट्रक चालक ने बाइक सवार को मारी टक्कर
कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे पर हुआ बड़ा हादसा. ट्रक चालक ने बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर बाइक सवार व्यक्ति हुआ गंभीर रूप से घायल. घायल व्यक्ति को मेडिकल के लिए एम्बुलेंस से पहुंचाया गया अस्पताल. मौके पर पुलिस मौजूद.

मथुरा में रेप के आरोपी का एनकाउंटर
उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में पुलिस का लंगड़ा अभियान जारी है. मुठभेड़ में एक बलात्कारी राजकुमार हुआ घायल. दूसरे आरोपी दुर्गेश ने पुलिस के सामने किया समर्पण. गोली लगने से घायल हुए राजकुमार को अस्पताल में कराया गया भर्ती. पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से तमंचा कारतूस बरामद. पकड़े गए आरोपियों ने आत्महत्या करने जा रही महिला के साथ किया था बलात्कार. थाना मांट क्षेत्र में डांगौली रास्ते पर हुई मुठभेड़.

गाजियाबाद में मिली चार साल की मासूम की लाश
गाजियाबाद जिले में चार साल की मासूम का शव खाली खेत में मिला.परिजनों ने पड़ोस में रहने वाले युवक पर लगाया हत्या का आरोप. दुष्कर्म की जताई जा रही है आशंका. पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज. आरोपी पड़ोसी युवक को लिया हिरासत में. थाना नंदग्राम क्षेत्र की घटना.

आगरा में ईद और नवरात्रि को लेकर अलर्ट
आगरा में ईद और नवरात्रि को लेकर पुलिस अलर्ट. थाने स्तर पर अधिकारी कर रही पीस कमेटी की बैठकें. बैठक के दौरान लोगों को शांति के साथ त्यौहार मनाने की करी अपील. सदर सर्किल में हुई पीस कमेटी की बैठक. बैठक के दौरान एसीपी इमरान अहमद ने दिए दिशा निर्देश.

About the Author

Prashant Rai

प्रशान्त राय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं. प्रशांत राय पत्रकारिता में पिछले 8 साल से एक्टिव हैं. अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए प्रशांत राय फिलहाल न्यूज18 हिंदी के साथ पिछले तीन …और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP