धनु राशि वालों का आज का दिन रहेगा शुभ, कागजी काम में बरतें सावधानी, यात्रा और खर्च के योग, सेहत का रखें ध्यान, करें ये उपाय

Share to your loved once


Last Updated:


ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आज के दिन चंद्रमा धनु राशि से तीसरे भाव में स्थित रहेंगे. जिस कारण आज के दिन आपको काफी ताजगी का एहसास होगा.चंद्रमा की इस अनुकूलता के कारण आप काफी शक्तिशाली महसूस करेंगे. कोई ऐसा मामला जो लंबे समय से फंसा हुआ है

 धनु राशि वालों का आज का दिन रहेगा शुभ, कागजी काम में बरतें सावधानीZoom

aaj ka dhanu rashifal

17 मार्च 2026 का दिन धनु राशि के जातकों पर चंद्रमा की स्थिति का असर पड़ेगा. आज के दिन चंद्रमा की स्थिति के कारण आपको कई तरह के फायदे तो होंगे, लेकिन आज का दिन आपके लिए काफी सावधानी पूर्वक व्यतीत करने वाला साबित होगा.

ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आज के दिन चंद्रमा धनु राशि से तीसरे भाव में स्थित रहेंगे. जिस कारण आज के दिन आपको काफी ताजगी का एहसास होगा.चंद्रमा की इस अनुकूलता के कारण आप काफी शक्तिशाली महसूस करेंगे. कोई ऐसा मामला जो लंबे समय से फंसा हुआ है. वहां आप अपनी बुद्धिमत्ता कौशल का परिचय देंगे. जिस कारण समाज में आपकी मान-प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी.

कागजी लिखा-पढ़ी के काम में रखें सावधानी 
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि धनु राशि के जातकों को आज लिखा-पढ़ी या कागजी काम में काफी सावधानी रखने की जरूरत है. उन्होंने बताया कि आज बुद्ध वक्री होंगे, जिसका असर आप पर पड़ेगा. ऐसे में आज अपनी कोई महत्वपूर्ण वस्तु के गुम होने के कारण भी परेशान हो सकते हैं. आप अपने सभी कीमती वस्तुओं का काफी ध्यान रखें. अगर आप कारोबार करते हैं, तो आज के दिन बृहस्पति आपकी दशा को मजबूत बनाएंगे. बृहस्पति आपकी राशि के सातवें भाव में रहेंगे, जिस कारण व्यवसाय में आपको बड़ा फायदा होगा. ज्योतिषाचार्य ने बताया कि आज आपके तीसरे भाव में राहु और मंगल की मौजूदगी होगी. आज आप कोई बड़ा कॉन्ट्रैक्ट साइन नहीं करें, नहीं तो इसका नुकसान आपको उठाना पड़ सकता है. धनु राशि के जातकों को आज किसी यात्रा पर जाने की जरूरत पड़ सकती है, जिससे आपको कुछ पैसे भी खर्च करने पड़ सकते हैं.

किसी भी काम में ना करें जल्दीबाजी
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि धनु राशि के जातकों को आज किसी भी काम में जल्दीबाजी नहीं करनी चाहिए. आज के दिन आपकी सेहत खराब हो सकती है, जिससे आप परेशान रहेंगे. धनु राशि के जातकों को आज किसी बड़े काम की जिम्मेदारी मिल सकती है. हालांकि आज के दिन आपको अपने साथ काम करने वाले लोगों की आलोचना का भी शिकार होना पड़ सकता है. सिंगल लोगों के जीवन में आज प्यार का आगमन होगा. शादी को लेकर आपकी बातचीत हो सकती है और आपकी शादी तय हो सकती है. धनु राशि के जातकों के शादीशुदा जीवन में आज खटास आ सकती है. धनु राशि के जातकों को आज अपने घर में तुलसी का पौधा लगाना चाहिए और भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए. ऐसा करना आपके लिए अच्छा रहेगा. आज के दिन के लिए आपका शुभ अंक पांच रहने वाला है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP