आज 17 मार्च 2026 का तुला राशिफल: पंचम भाव में चंद्रमा का गोचर, करियर और शिक्षा में मिल सकते हैं नए अवसर

Share to your loved once


Last Updated:

Aaj Ka Tula Rashifal 17 March 2026 : तुला राशि वालों चंद्रमा आज भी कुंभ राशि यानी आपके पंचम भाव यानी बुद्धि विद्या और प्रेम के भाव में गोचर कर रहे हैं.ज्योतिष शास्त्र में पंचम भाव को बुद्धि, विद्या और प्रेम का भाव माना जाता है. ऐसे में आज का दिन आपके लिए मानसिक स्पष्टता और रचनात्मक सोच को बढ़ाने वाला साबित हो सकता है.

आज का तुला राशिफल. पंचांग के अनुसार आज चंद्रमा का गोचर कुंभ राशि में हो रहा है जो तुला राशि के जातकों के लिए पंचम भाव में स्थित है. ज्योतिष शास्त्र में पंचम भाव को बुद्धि, विद्या और प्रेम का भाव माना जाता है. ऐसे में आज का दिन आपके लिए मानसिक स्पष्टता और रचनात्मक सोच को बढ़ाने वाला साबित हो सकता है.

कार्य और व्यापार के लिहाज से आज आपके विचार काफी स्पष्ट रहेंगे और आप अपने काम को बेहतर योजना के साथ आगे बढ़ा पाएंगे. अगर आप किसी नए प्रोजेक्ट या योजना पर काम करने की सोच रहे हैं तो आज का दिन उसके लिए अनुकूल रह सकता है. शिक्षा, कला या मैनेजमेंट से जुड़े लोगों को आज नए अवसर मिलने की संभावना है.

विचार करने का मिल सकता मौका
अजमेर के प्रसिद्ध ज्योतिष हिमांशु दाधीच के अनुसार आज ऑफिस या कार्यक्षेत्र में काम का दबाव अपेक्षाकृत कम रहेगा जिससे आपको अपनी पेंडिंग फाइल्स या अधूरे कार्यों को पूरा करने का अच्छा मौका मिल सकता है. अगर आप नौकरी में हैं  तो आज अपने वरिष्ठों के साथ संवाद बेहतर बना रहेगा. वहीं व्यापार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन सामान्य से बेहतर रह सकता है और नई योजनाओं पर विचार करने का मौका मिल सकता है.

परिवार के साथ जरूर बिताएं समय
परिवार और रिश्तों की बात करें तो घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा. परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताने से मन को शांति और संतोष मिलेगा. खासतौर पर बच्चों के साथ समय बिताने से आपका मन प्रसन्न रहेगा. प्रेम संबंधों में भी मधुरता बनी रहेगी और पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिल सकता है.

बेवजह की बहस या विवाद में पड़ने से बचें
स्वास्थ्य के लिहाज से दिन सामान्य रूप से अच्छा रहेगा लेकिन बाहर के खान-पान से थोड़ा परहेज करना बेहतर रहेगा क्योंकि लापरवाही करने पर पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है. इसलिए हल्का और संतुलित भोजन करने की कोशिश करें.आज एक छोटी सी सावधानी भी जरूरी है. किसी भी बेवजह की बहस या विवाद में पड़ने से बचें, खासकर दोस्तों या करीबियों के साथ. अपनी वाणी में मधुरता बनाए रखें, इससे रिश्तों में सकारात्मकता बनी रहेगी.

About the Author

Anand Pandey

नाम है आनंद पाण्डेय. सिद्धार्थनगर की मिट्टी में पले-बढ़े. पढ़ाई-लिखाई की नींव जवाहर नवोदय विद्यालय में रखी, फिर लखनऊ में आकर हिंदी और पॉलीटिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया. लेकिन ज्ञान की भूख यहीं शांत नहीं हुई. कल…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP