Food Recipe : ज्यादा पके केलों को बेकार समझकर फेंकें नहीं, कुकर में ऐसे बनाएं ब्रांडेड केक
Last Updated:
New Recipe : केले केक बनाने के लिए पके केले, मैदा, चीनी, दूध, तेल, वनीला एसेंस, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा और नमक का उपयोग करें. कुकर में नमक डालकर स्टैंड रखें, बैटर तैयार कर स्टील बर्तन में डालें और 40 मिनट पकाएं. इस खास रेसिपी रिपोर्ट में हम आपको बताएंगे कि कैसे बिना किसी ओवन और बिना किसी तामझाम के, आप अपने घर के प्रेशर कुकर में ही बेकरी जैसा सॉफ्ट ‘बनाना केक’ तैयार कर सकते हैं.
अक्सर हमारे घरों में जब केले ज्यादा पक जाते हैं या उन पर काले धब्बे पड़ने लगते हैं, तो हम उन्हें खराब समझकर कचरे के डिब्बे में फेंक देते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके द्वारा फेंके जाने वाले यही केले एक शानदार और स्पॉन्जी केक की जान बन सकते हैं? जी हां, आज की हमारी इस खास रेसिपी रिपोर्ट में हम आपको बताएंगे कि कैसे बिना किसी ओवन और बिना किसी तामझाम के, आप अपने घर के प्रेशर कुकर में ही बेकरी जैसा सॉफ्ट ‘बनाना केक’ तैयार कर सकते हैं.
मुख्य सामग्री: 2 ज्यादा पके हुए केले, 1 कप मैदा.
मिठास और नमी: आधा कप चीनी पाउडर, आधा कप दूध, 1/4 कप तेल या पिघला हुआ बटर.
बेकिंग एजेंट: 1 छोटा चम्मच बेकिंग पाउडर, 1/2 छोटा चम्मच बेकिंग सोडा.
स्वाद के लिए: 1/2 छोटा चम्मच वनीला एसेंस, चुटकी भर नमक.
सजावट: कटे हुए ड्राई फ्रूट्स (इच्छाानुसार).
कुकर को करें तैयार सबसे पहले कुकर के अंदर 1 से 2 कप नमक या रेत डाल दें और उसके ऊपर एक स्टैंड रख दें. कुकर की सीटी और रबर निकाल दें और ढक्कन लगाकर 10 मिनट तक धीमी आंच पर गर्म होने दें.
Add News18 as
Preferred Source on Google

एक बड़े बर्तन में पके हुए केलों को अच्छे से मैश (कुचल) लें. अब इसमें चीनी पाउडर, दूध, तेल और वनीला एसेंस डालकर अच्छी तरह फेंटें. दूसरे बर्तन में मैदा, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा और नमक को छान लें. अब इस सूखे मिश्रण को धीरे-धीरे केले वाले घोल में मिलाते जाएं ताकि गुठलियां न बनें.
एक स्टील के बर्तन या केक टिन को तेल लगाकर चिकना कर लें और तैयार बैटर उसमें डाल दें. अब सावधानी से इस बर्तन को कुकर के अंदर स्टैंड पर रख दें. कुकर का ढक्कन बंद करें और 35 से 40 मिनट तक मध्यम आंच पर पकने दें.40 मिनट बाद कुकर खोलें और केक के बीच में एक टूथपिक डालकर देखें. अगर टूथपिक साफ बाहर निकलती है, तो समझ लीजिए आपका केक तैयार है. इसे बाहर निकालें और 15 मिनट ठंडा होने के बाद ही प्लेट में निकालें और इस स्वादिष्ट के का आप आनंद ले.