21 साल की उम्र में खेल डाली 365 रन की पारी, सोबर्स ने पाकिस्तान के गेंदबाजों का बजा डाला था बैंड

Share to your loved once


होमखेलक्रिकेट

21 साल की उम्र में 365 रन की पारी, सोबर्स ने पाक गेंदबाजों का बजा डाला था बैंड

Last Updated:

टेस्ट क्रिकेट में सबसे कम उम्र में तिहरा शतक जमाने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज सर गारफील्ड सोबर्स के नाम दर्ज है. महज 21 साल 213 दिन की उम्र में ये कारनामा अंजाम दे दिया था. साल 1958 में वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के बीच साबिना पार्क में उन्होंने ये खास उपलब्धि हासिल की थी.

21 साल की उम्र में 365 रन की पारी, सोबर्स ने पाक गेंदबाजों का बजा डाला था बैंडZoom

गैरी सोबर्स के नाम सबसे कम उम्र में टेस्ट ट्रिपल सेंचुरी बनाने का रिकॉर्ड

नई दिल्ली. टेस्ट क्रिकेट में 300 रन की पारी खेलना हर एक खिलाड़ी का सपना होता है लेकिन इसे करना हर किसी के बस की बात नहीं होती. महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर भी अपने करियर में कभी 300 रन तक नहीं पहुंच पाए. भारत की तरफ से सबसे पहले इस कारनामे को वीरेंद्र सहवाग ने अंजाम दिया था. करुण नायर इसके बाद ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय बने. सबसे कम उम्र में टेस्ट में ट्रिपल सेंचुरी जमाने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के सर गारफील्ड सोबर्स के नाम दर्ज है.

गैरी सोबर्स ने महज 21 साल 213 दिन की उम्र में ये कारनामा अंजाम दे दिया था. साल 1958 में वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के बीच साबिना पार्क, किंग्स्टन में खेले गए मैच में उन्होंने ये खास उपलब्धि हासिल की थी. एक 21 साल का युवा लड़का, गैरी सोबर्स, मैदान पर उतरा. उसने न सिर्फ 365* रन बनाए बल्कि टेस्ट क्रिकेट का नया विश्व रिकॉर्ड भी गढ़ दिया. गेंदबाज थक गए लेकिन सोबर्स नहीं रुके. पाकिस्तान ने पहली पारी में 328 और 288 रन बनाए थे. पहली पारी में वेस्टइंडीज ने 3 विकेट पर 790 रन बनाकर पारी घोषित की और मुकाबला पारी और 174 रन से जीता था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP