गुलाब और चुकंदर से बना यह गुलाब का शरबत शरीर को गर्मियों में देता है राहत, रेसिपी ऐसे करें तैयार
Last Updated:
रुह अफजा का शर्बत घर पर बनाने के लिए नेचुरल तरीका अपना सकते हैं. गुलाब शरबत को तैयार करने के लिए आपको मात्र कुछ चीजों की आवश्यकता पड़ती है जिसमे चीनी, गुलाब के फूल, नींबू, चुकंदर इन चीजों से आप गुलाब शरबत को तैयार कर पूरी गर्मियों में अपने पीने के साथ-साथ घर पर आने वाले मेहमानों को भी ठंडा शरबत बनाकर दे सकते हैं.
सहारनपुर: मार्च महीना आते ही गर्मी का सितम जारी हो गया है. इससे राहत पाने के लिए गुलाब शरबत जिसको रूह अफजा के नाम से भी मार्केट में जाना जाता है. जिसको विभिन्न तरह की कंपनियां तैयार करती है. रुह अफजा का शर्बत घर पर बनाने के लिए नेचुरल तरीका अपना सकते हैं. गुलाब शरबत को तैयार करने के लिए आपको मात्र कुछ चीजों की आवश्यकता पड़ती है जिसमे चीनी, गुलाब के फूल, नींबू, चुकंदर इन चीजों से आप गुलाब शरबत को तैयार कर पूरी गर्मियों में अपने पीने के साथ-साथ घर पर आने वाले मेहमानों को भी ठंडा शरबत बनाकर दे सकते हैं.
यह आपके शरीर को ठंडक देने के साथ-साथ आपके डाइजेशन को भी अच्छा लगता है. इसको बनाने के लिए मात्र 30 मिनट का समय लगता है जबकि लागत बहुत ही कम आती है तो आज हम आपको गुलाब शरबत बनाने की पूरी रेसिपी बताने जा रहे हैं.
ऐसे तैयार करें रेसिपी
गुलाब शरबत तैयार करने वाली शालू ने लोकल 18 से बात करते हुए बताया कि हम हर साल अपने घर पर इस्तेमाल करने के लिए गुलाब शरबत को बनाते हैं. पहले हम इस शरबत को मार्केट से लाकर इस्तेमाल किया करते थे, लेकिन मार्केट में आने वाले गुलाब शरबत नेचुरल नहीं होते इसलिए फिर हमने इसको घर पर ही तैयार करना शुरू किया. जिसमें हमें गुलाब के फूल, नींबू, चीनी और चुकंदर की आवश्यकता पड़ती है. इस गुलाब शरबत को बनाने के लिए हम सबसे पहले चीनी लेते हैं और चीनी में हल्का पानी डालकर के उसको पकाते हैं. फिर इसमें हम गुलाब के फूल डाल करके उन गुलाब के फूलों का कलर उसमें निकाल लेते हैं और उसके बाद हम इसमें घिस कर चुकंदर डालते हैं जिससे कि इस गुलाब शरबत में गुलाब और चुकंदर का नेचुरल कलर और फ्लेवर आ जाए.
ठंढा होने पर डालें नींबू
इसके बाद हम उसको अच्छे से पकाने के साथ इसमें ठंडा होने के बाद हल्का नींबू डालते हैं जिससे कि चीनी जमती नहीं है. इस तरीके से गुलाब शरबत 30 से 40 मिनट में बनकर तैयार हो जाता है और इसको फिर आप किसी भी बोतल में भर कर रख सकते हैं. जब कोई मेहमान आता है या फिर ज्यादा गर्मी होती है तब इसको हम लोग पीने में इस्तेमाल करते हैं यह पूरी तरीके से नेचुरल होने के साथ-साथ बेहद स्वादिष्ट भी होता है.
About the Author
मैं रजनीश कुमार यादव, 2019 से पत्रकारिता से जुड़ा हूं. तीन वर्ष अमर उजाला में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया. तीन वर्षों से न्यूज18 डिजिटल (लोकल18) से जुड़ा हूं. ढाई वर्षों तक लोकल18 का रिपोर्टर रहा. महाकुंभ 2025 …और पढ़ें