Personality Traits : आप कितना ईमानदार है? आपमें कितना कॉन्फिडेंस है? आपके बैठने के स्टाइल में छुपा है राज

Share to your loved once


Last Updated:

Personality Traits : कहते हैं कि शब्द तो झूठ बोल सकते हैं, लेकिन आपका शरीर कभी झूठ नहीं बोलता. हमारी बॉडी लैंग्वेज हमारे अवचेतन मन का आईना होती है. क्या आपने कभी गौर किया है कि जब आप किसी मीटिंग में होते हैं, दोस्तों के साथ बैठे होते हैं या अकेले होते हैं, तो आपके पैरों और घुटनों की स्थिति कैसी होती है? सामुद्रिक शास्त्र और आधुनिक मनोविज्ञान दोनों का मानना है कि आपके बैठने का स्टाइल महज एक आदत नहीं, बल्कि आपके चरित्र, आत्मविश्वास और काम करने के तरीके का एक बड़ा खुलासा है. इससे यह भी पता चलता है कि आप कितने ईमानदार हैं या आप कितने कॉन्फिडेंस हैं.

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जिस तरह किसी व्यक्ति के शरीर की बनावट और आकार उसके व्यक्तित्व और स्वभाव को दर्शाते हैं. उसी तरह आपके बैठने का तरीका भी आपके बारे में बहुत कुछ बताता है. इसलिए जानिए कि आपकी बैठने की मुद्रा आपके व्यक्तित्व के बारे में क्या कहती है.

इसी कड़ी में आज हम सिटिंग पोस्टर पर्सनैलिटी टेस्ट के बारे में बताएंगे. यानी कोई व्यक्ति किस तरह बैठता है, उसकी बैठने की मुद्रा कैसी होती है, इसके आधार पर उसके व्यक्तित्व और स्वभाव के बारे में काफी कुछ पता लगाया जा सकता है. आप किस तरह बैठते हैं और उस स्टाइल के अनुसार किसी व्यक्ति के व्यक्तित्व और गुण कैसे होते हैं, यह जानने के लिए आगे पढ़ते रहें.

ओहायो स्टेट यूनिवर्सिटी के एक अध्ययन के अनुसार, इस तरह की बैठने की मुद्रा वाले लोगों को काम के लिए योग्य और विश्वसनीय माना जाता है. यदि आप अपने घुटनों को सीधा रखकर बैठते हैं, तो इसका मतलब है कि आप समय के पाबंद, तर्कसंगत सोच रखने वाले और ईमानदार भावनाओं वाले व्यक्ति हैं. इससे यह भी पता चलता है कि आप भरोसेमंद हैं और ईमानदारी से काम करने में विश्वास रखते हैं. AI Photo

Add News18 as
Preferred Source on Google

यदि आप घुटनों को फैलाकर बैठते हैं, तो वास्तव में इसका मतलब है कि आप किसी के सामने खुद को व्यक्त करने से पहले अपने विचारों को अपने तक ही रखना पसंद करते हैं. आप अपने भीतर की दुनिया और आत्मचिंतन को समझने में रुचि रखने वाले व्यक्ति हो सकते हैं. AI Photo

घुटनों को क्रॉस करके बैठना कई बार डर या कम आत्मसम्मान को दर्शा सकता है. यह मुद्रा चंचल स्वभाव और कम समय तक ध्यान केंद्रित करने की प्रवृत्ति को भी दिखा सकती है. साथ ही, यह इस बात का संकेत हो सकता है कि ऐसे लोगों को नए चुनौतियों का सामना करने में थोड़ी कठिनाई होती है. AI Photo

यदि आप केवल पैरों को क्रॉस करके बैठते हैं, तो यह दर्शाता है कि आप रिश्तों में ईमानदारी, तर्कशीलता और दृढ़ता के साथ व्यवहार करते हैं. आप भरोसेमंद और वफादार स्वभाव के होते हैं. आपके काम और व्यवहार ऐसे होते हैं जो दूसरों के मन में आपके प्रति विश्वास पैदा करते हैं. AI Photo

यदि आप 4 के आकार (फिगर-4) की मुद्रा में बैठते हैं, तो यह संकेत देता है कि आपके अंदर आत्मविश्वास, अधिकार और नेतृत्व करने की क्षमता अधिक होती है. आप आत्मविश्वास के साथ काम करते हैं और अलग-अलग परिस्थितियों को सकारात्मक दिशा में बदलने की क्षमता रखते हैं. AI Photo

डिस्क्लेमर: ऊपर दी गई सभी जानकारी इंटरनेट पर उपलब्ध सूचनाओं के आधार पर लिखी गई है. न्यूज़18 हिन्दी इसकी पुष्टि नहीं करता.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP