Parliament Security Scare : संसद परिसर में घुस रही थी कार, तभी बजी खतरे की घंटी, सुरक्षा एजेंसियों ने संभाला मोर्चा, रोक दी सारी गाड़ियां
Last Updated:
Parliament Security Alert: यह घटना संसद भवन के विजय चौक वाले एंट्रेंस गेट पर हुई, जहां एक कार परिसर में प्रवेश करने की कोशिश कर रही थी. तभी अचानक से खतरे का सायरन बजने लगा. सायरन बजते ही वहां तैनात सुरक्षाबल के जवान तुरंत सक्रिय हो गए और उस वाहन को रोकने के लिए अपनी-अपनी पोजीशन ले ली. सुरक्षा एजेंसियां अब पूरे मामले की पड़ताल कर रही हैं.

संसद परिसर में आज अचानक से खतरे का सायरन बजने लगा, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई.
संसद परिसर में आज अचानक से खतरे का सायरन बजने लगा, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई. दरअसल यहां प्रवेश द्वार पर एक कार के पास को सिस्टम पढ़ नहीं पाया. पास स्कैन न होने की वजह से एंट्री गेट पर लगे सुरक्षा सिस्टम का सायरन बज उठा, जिसके बाद वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत स्थिति संभाल ली.
सुरक्षा एजेंसियों से जुड़े सूत्रों के मुताबिक प्रवेश द्वार पर लगे बैरियर में अचानक हलचल दर्ज की गई, जिसके बाद एहतियातन सुरक्षा ड्रिल को तुरंत सक्रिय करना पड़ा. बताया जा रहा है कि बैरियर में यह मूवमेंट अनाधिकृत तरीके से हुई थी. जैसे ही सुरक्षा प्रणाली ने बैरियर में असामान्य गतिविधि दर्ज की, वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत प्रोटोकॉल के तहत कार्रवाई शुरू कर दी और प्रवेश द्वार पर अतिरिक्त सतर्कता बरती गई.
घटना के दौरान सुरक्षा में तैनात जवान तुरंत अपनी पोजीशन पर आ गए ताकि संसद परिसर में किसी भी तरह की अनधिकृत एंट्री को रोका जा सके. पूरे क्षेत्र में कुछ देर के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई और हालात का आकलन किया गया.
सूत्रों के मुताबिक सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत एहतियाती कदम उठाते हुए वाहन को आगे बढ़ने से रोक दिया ताकि संसद परिसर में किसी भी तरह की अनधिकृत एंट्री न हो सके. इस दौरान सीआईएसएफ के जवानों ने तेजी से मोर्चा संभाला और पूरे क्षेत्र को घेरकर स्थिति पर नजर रखी. सुरक्षा व्यवस्था के तहत तैनात जवानों ने वाहन और उसके पास की जांच शुरू कर दी.
सूत्रों के अनुसार फिलहाल यह जांच की जा रही है कि बैरियर में यह मूवमेंट तकनीकी खराबी की वजह से हुई या इसके पीछे कोई अन्य कारण है. सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले की पड़ताल कर रही हैं. फिलहाल विजय चौक एंट्रेंस पर हालात पूरी तरह नियंत्रण में हैं और वाहनों की आवाजाही सामान्य तरीके से जारी है. सुरक्षा एजेंसियां एहतियात के तौर पर पूरे परिसर पर लगातार नजर बनाए हुए हैं.
About the Author
An accomplished digital Journalist with more than 13 years of experience in Journalism. Done Post Graduate in Journalism from Indian Institute of Mass Comunication, Delhi. After Working with PTI, NDTV and Aaj T…और पढ़ें