How to Choose Sweet Oranges: मीठा या खट्टा? बाजार से संतरा खरीदते समय ध्यान रखें ये बातें, जानिए जरूरी टिप्स

Share to your loved once


Last Updated:

संतरा अपने खट्टा-मीठे स्वाद और आकर्षक रंग के लिए जाना जाता है. लेकिन बाजार से संतरा खरीदते समय अक्सर यह मुश्किल होता है कि कौन सा संतरा मीठा और रसदार होगा. वजन, रंग, सुगंध और सतह जैसी आसान टिप्स अपनाकर आप हमेशा ताजे और मीठे संतरे का चुनाव कर सकते हैं.

संतरा एक ऐसा फल है जो देखने में आकर्षक होने के साथ-साथ स्वाद में भी बेहद लाजवाब होता है. इसका खट्टा-मीठा स्वाद लोगों को काफी पसंद आता है. लेकिन कई बार बाजार से संतरा खरीदते समय लोगों को यह समझ नहीं आता कि कौन सा संतरा मीठा और रसदार होगा. कई बार बाहर से अच्छे दिखने वाले संतरे अंदर से खट्टे या सूखे निकल आते हैं, जिससे पैसा भी खराब हो जाता है और स्वाद भी नहीं मिलता. ऐसे में संतरा खरीदते समय कुछ आसान बातों का ध्यान रखना जरूरी है, जिससे आप ताजा और मीठे संतरे की पहचान कर सकते हैं.

जिला कृषि रक्षा अधिकारी विजय कुमार ने लोकल 18 से बातचीत में बताया कि वैसे गर्मियों के सीजन में संतरे का सेवन हमारी सेहत के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन बाजार से संतरा खरीदते वक्त लोग अक्सर इस सोच में रहते हैं कि संतरा मीठा है या नहीं. ऐसे में कुछ देसी उपाय हैं, जिनकी मदद से लोग ताजे और मीठे संतरे की पहचान कर सकते हैं.

संतरा लेते समय इस बात का ध्यान रखें कि उसके वजन से उसके मीठे या खट्टे होने का अंदाजा लगाया जा सकता है. अगर संतरा वजन में हल्का है तो उसमें पानी कम होता है, ऐसा संतरा स्वाद में ज्यादा खट्टा और कई बार अंदर से सूखा निकल सकता है. वहीं अगर संतरा भारी है तो वह ज्यादा रसीला और मीठा होता है. भारी वजन वाले संतरे आमतौर पर मीठे निकलते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

अगर संतरे की सतह पर हल्का उभार है या स्किन उभरी हुई है, तो यह ताजा और मीठा फल होता है. हल्के पीलेपन वाले संतरे भी मीठे होते हैं. अगर संतरे की त्वचा चिकनी और पतली है, तो संतरा खट्टा हो सकता है. ज्यादा हरे रंग के संतरे आमतौर पर खट्टे होते हैं. वहीं अगर फल पिलपिला है या छिलके पर दाग-धब्बे हैं, तो यह भी खट्टा हो सकता है.

अगर संतरा मीठा है, तो उसकी सुगंध से इसे पहचाना जा सकता है. ताजा और मीठे संतरे में मीठी सुगंध आती है. वहीं खट्टे संतरे में या तो कोई खुशबू नहीं आती है या छिलके में हल्की खट्टी और कड़वी गंध महसूस होती है.

अलग-अलग किस्मों के अनुसार संतरे का रंग भी अलग होता है, लेकिन गहरे नारंगी रंग के संतरे ही खरीदना चाहिए. अगर संतरा हरा है, तो इसका मतलब है कि उसे समय से पहले ही पेड़ से तोड़ लिया गया है और वह स्वाद में खट्टा होगा. पूरी तरह पका हुआ नारंगी संतरा सबसे मीठा होता है.

संतरे को हल्के हाथ से दबाकर देखें. एक रसीला और ताजा संतरा आमतौर पर मजबूत और लचीला महसूस होता है. अगर संतरा दबाने पर बहुत ज्यादा नरम या पिलपिला लगे, तो समझ जाइए कि वह पुराना हो चुका है और अंदर से सूख रहा है. अच्छी क्वालिटी का संतरा अपनी पकड़ में ठोस होना चाहिए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP