वजन कम करना या एनर्जी बढ़ाना: स्ट्रॉबेरी स्मूदी है सबसे आसान और टेस्टी सुबह का ब्रेकफास्ट, बनाना भी है बेहद आसान

Share to your loved once


Strawberry Smoothie Recipe: आज की तेज रफ्तार जिंदगी में सुबह का समय सबसे ज्यादा भागदौड़ वाला होता है. ऑफिस जाने की जल्दी, बच्चों को स्कूल भेजने की तैयारी और घर के बाकी कामों के बीच कई बार लोग सही नाश्ता नहीं कर पाते. कुछ लोग तो सिर्फ चाय या कॉफी पीकर ही दिन की शुरुआत कर लेते हैं, जिससे थोड़ी देर बाद ही भूख लगने लगती है और शरीर में थकान महसूस होने लगती है. ऐसे में अगर आपको ऐसा नाश्ता मिल जाए जो जल्दी भी बन जाए, हेल्दी भी हो और लंबे समय तक पेट भरा रखे, तो इससे बेहतर क्या हो सकता है. स्ट्रॉबेरी स्मूदी ऐसा ही एक आसान और टेस्टी ऑप्शन है, जो सुबह के नाश्ते के लिए काफी अच्छा माना जाता है.

इसमें मौजूद विटामिन, फाइबर और नैचुरल मिठास शरीर को तुरंत एनर्जी देते हैं. सबसे अच्छी बात यह है कि इसे बनाने में ज्यादा मेहनत या समय नहीं लगता. सिर्फ कुछ चीजें ब्लेंडर में डालें और कुछ ही मिनट में स्वादिष्ट स्मूदी तैयार हो जाती है, अगर आप रोज भारी नाश्ता नहीं करना चाहते, तो एक गिलास स्ट्रॉबेरी स्मूदी आपकी सुबह को हेल्दी और फ्रेश बना सकती है.

क्यों फायदेमंद है स्ट्रॉबेरी स्मूदी
-स्ट्रॉबेरी सिर्फ स्वाद में ही अच्छी नहीं होती, बल्कि सेहत के लिए भी काफी अच्छी मानी जाती है. इसमें विटामिन C, फाइबर और कई जरूरी पोषक तत्व होते हैं जो शरीर को मजबूत बनाने में मदद करते हैं.

-स्ट्रॉबेरी स्मूदी पीने से शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है. सुबह अगर आप इसे पीते हैं तो लंबे समय तक भूख नहीं लगती और बार-बार स्नैक खाने की आदत भी कम हो सकती है. यह पेट के लिए हल्की होती है, इसलिए इसे पीने के बाद भारीपन महसूस नहीं होता.

स्ट्रॉबेरी स्मूदी बनाने के लिए जरूरी चीजें
अगर आप घर पर स्ट्रॉबेरी स्मूदी बनाना चाहते हैं तो इसके लिए ज्यादा चीजों की जरूरत नहीं पड़ती.
सामग्री
-1 कप ताजी स्ट्रॉबेरी
-1 कप ठंडा दूध
-1 छोटा केला
-1 चम्मच शहद
-3-4 बर्फ के टुकड़े

इन आसान चीजों से आप कुछ ही मिनट में हेल्दी स्मूदी तैयार कर सकते हैं.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

स्ट्रॉबेरी स्मूदी बनाने का आसान तरीका
-सबसे पहले स्ट्रॉबेरी को अच्छे से धो लें और उसके हरे पत्ते हटा दें. इसके बाद स्ट्रॉबेरी, केला, दूध और शहद को मिक्सर जार में डाल दें. अब इसमें बर्फ के टुकड़े डालकर करीब 30-40 सेकंड तक ब्लेंड करें.

-जब स्मूदी अच्छी तरह स्मूद हो जाए, तब इसे गिलास में निकाल लें. चाहें तो ऊपर से थोड़ा सा कटे हुए स्ट्रॉबेरी के टुकड़े डाल सकते हैं. आपकी टेस्टी और हेल्दी स्ट्रॉबेरी स्मूदी तैयार है.

सुबह के नाश्ते में क्यों अच्छा ऑप्शन है
स्ट्रॉबेरी स्मूदी को सुबह पीने के कई फायदे होते हैं. यह शरीर को तुरंत एनर्जी देती है और पेट को लंबे समय तक भरा रखती है. इसमें मौजूद फाइबर पाचन को भी बेहतर बनाने में मदद करता है, अगर आप वजन कंट्रोल करना चाहते हैं, तब भी यह अच्छा ऑप्शन हो सकता है. भारी नाश्ता करने की जगह अगर आप स्मूदी पीते हैं तो कैलोरी कम जाती है और शरीर को जरूरी पोषण भी मिल जाता है.

स्वाद बढ़ाने के लिए ये चीजें भी मिला सकते हैं
अगर आप स्ट्रॉबेरी स्मूदी को थोड़ा अलग स्वाद देना चाहते हैं तो इसमें कुछ और चीजें भी जोड़ सकते हैं.
-चिया सीड्स
-ओट्स
-दही
-बादाम या काजू

इन चीजों को मिलाने से स्मूदी और ज्यादा हेल्दी हो जाती है और इसका स्वाद भी काफी अच्छा लगता है.

किन लोगों के लिए खास फायदेमंद
स्ट्रॉबेरी स्मूदी बच्चों से लेकर बड़े तक हर किसी के लिए अच्छी मानी जाती है. जो लोग सुबह जल्दी में रहते हैं या जिनके पास नाश्ता बनाने का समय कम होता है, उनके लिए यह सबसे आसान विकल्प बन सकती है. वर्कआउट करने वाले लोग भी इसे सुबह पी सकते हैं, क्योंकि यह शरीर को हल्की लेकिन अच्छी एनर्जी देती है. गर्मियों में यह शरीर को फ्रेश रखने में भी मदद करती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP