Oscar 2026: ‘सिनर्स’ की ऑटम डुरल्ड बनीं ऑस्कर जीतने वाली पहली महिला सिनेमैटोग्राफर, ‘अवतार’ ने दर्ज की बड़ी जीत

Share to your loved once


Last Updated:

15 मार्च की रात को हॉलीवुड की सबसे बड़ी रात थी. 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में दुनियाभर से बेहतरीन फिल्मों, फिल्ममेकर्स, कलाकारों और टेक्नीशियंस को सम्मानित किया गया. ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ और ‘सिनर्स’ को कई सारी कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया था. तो चलिए जानते हैं कि हॉलीवुड का सबसे बड़ा सम्मान किसे मिला.

Oscar 2026: 'वन बैटल आफ्टर अनदर' ने जीता ऑस्कर, पढ़े पूरी विनर्स लिस्टZoom

ऑस्कर विनर्स की पूरी लिस्ट

नई दिल्ली. 15 मार्च की रात सिनेमा की दुनिया के लिए बेहद खास रही. इस दिन हॉलीवुड की सबसे प्रतिष्ठित शाम एकेडमी अवॉर्ड्स यानी 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स का भव्य आयोजन किया गया. इस समारोह में दुनियाभर की बेहतरीन फिल्मों, फिल्ममेकर्स, कलाकारों और टेक्नीशियंस को उनके शानदार काम के लिए सम्मानित किया गया.

लॉस एंजेलिस में आयोजित इस ग्लैमरस इवेंट में कई बड़ी फिल्मों और सितारों ने रेड कार्पेट पर अपनी मौजूदगी से समां बांध दिया. इस साल कुछ फिल्मों ने खास तौर पर सुर्खियां बटोरीं. इनमें ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ और ‘सिनर्स’ जैसी फिल्मों को कई अहम कैटेगरी में नॉमिनेशन मिले, जिसके चलते इन फिल्मों पर सबकी नजरें टिकी हुई थीं.

हर साल की तरह इस बार भी ऑस्कर की रेस काफी दिलचस्प रही. बेस्ट फिल्म से लेकर बेस्ट एक्टर, बेस्ट एक्ट्रेस और टेक्निकल कैटेगरी तक कई पुरस्कारों के लिए कड़ी टक्कर देखने को मिली. दुनिया भर के सिनेमा प्रेमी इस बात का इंतजार कर रहे थे कि आखिर इस साल हॉलीवुड का सबसे बड़ा सम्मान किसे मिले-

  • बेस्ट कास्टिंग फिल्म- वन बैटल आफ्टर अनदर
  • बेस्ट लाइव एक्श शॉर्ट फिल्म- ‘द सिंगर्स’ और ‘2 पीपल एक्सचेंजिंग सलाइवा’- दोनों फिल्मों को जॉइंट अवॉर्ड्स
  • बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर- ‘सिएन पेन’- ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ के लिए विनर
  • बेस्ट ओरिजिनल स्क्रीनप्ले- सिनर्स के लिए रयान कोग्लर 
  • बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन- फ्रैंकस्टीन
  • बेस्ट विजुअल इफेक्ट्स- अवतार फायर एंड फ्रेश
  • बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म- ऑल द एम्टी रूम्स
  • बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फीचर फिल्म- मिस्टर नोबोडी अगेंस्ट प्यूटिन
  • बेस्ट ओरिजिनल स्कोर- सिनर्स (लुडविग गोरंसन)
  • बेस्ट साउंड-एफ 1
  • बेस्ट फिल्म एडिटिंग- वन बैटल आफ्टर अनदर
  • बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस- एमी मैडिगन को वैपन्स के लिए ऑस्कर मिला
  • बेस्ट एनिमेटेड फीचर फिल्म- केपॉप डेमन हन्टर्स
  • बेस्ट एनिमेटेड शॉर्ट फिल्म- गर्ल हू क्राइड पर्ल्स
  • बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन- फ्रैंकस्टीन (केट हाउली)
  • बेस्ट मेकअप एंड हेयर स्टाइलिंग- फ्रैंकस्टीन
  • बेस्ट सिनेमैटोग्राफी- सिनर्स 
  • बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म- सेंटिमेंटल वैल्यू
  • बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग–  गोल्डन (के पॉप डेमन हंटर्स)
  • बेस्ट डायरेक्टिंग- पॉल थॉमस एंडर्सन (वन बैटल आफ्टर अनदर)

About the Author

Pranjul Singh

प्रांजुल सिंह 3.5 साल से न्यूज18 हिंदी से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने Manorama School Of Communication (MASCOM) से जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन में डिप्लोमा किया है. वो 2.5 साल से एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रही है…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP