pakodi raita recipe | cooling raita for summer | पकौड़ी रायता रेसिपी | गर्मियों के लिए ठंडा रायता |

Share to your loved once


Last Updated:

Pakodi Raita Recipe: रमजान के महीने में इफ्तार के दस्तरख्वान की रौनक बढ़ाने के लिए पकौड़ी रायता एक लाजवाब ऑप्शन है. दिनभर के रोजे के बाद शरीर को ठंडक देने वाली यह डिश न केवल जायके से भरपूर है, बल्कि इसे बनाना भी बेहद आसान है. इफ्तार के लिए घर में बनने वाली पकौड़ियों को जब मसालेदार मट्ठे और लहसुन-मिर्च की चटनी के साथ मिलाया जाता है, तो स्वाद कई गुना बढ़ जाता है. जानिए कम समय में तैयार होने वाली इस डिश की पूरी रेसिपी.

देहरादून: रमजान में इफ्तार के समय तरह-तरह के पकवानों की धूम रहती है. अक्सर लोग इफ्तार में कुछ ऐसा चाहते हैं जो स्वादिष्ट होने के साथ-साथ शरीर को ठंडक भी पहुंचाए. राजधानी देहरादून की निवासी मुनीजा बताती हैं कि दिनभर के रोजे के बाद पेट को आराम देने और खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए पकौड़ी रायता एक बेहतरीन विकल्प है. इसकी सबसे बड़ी खूबी यह है कि इसके लिए आपको बहुत ज्यादा अलग से मेहनत नहीं करनी पड़ती, क्योंकि इफ्तार के लिए लगभग हर घर में पकौड़ियां बनती ही हैं.

मुनीजा के अनुसार, पकौड़ी रायता न सिर्फ खाने में मजेदार है, बल्कि इसकी तासीर ठंडी होती है जो पेट की गर्मी को शांत करती है. इफ्तार में तली-भुनी चीजों की अधिकता होती है, ऐसे में दही या मट्ठे से बना यह रायता पाचन में भी काफी मददगार साबित होता है. इसमें उपयोग होने वाला लहसुन और हींग न केवल एक बेहतरीन खुशबू देते हैं, बल्कि शरीर के तापमान को संतुलित रखने और थकान मिटाने में भी सहायक होते हैं.

पकौड़ी रायता बनाने की सरल विधि
इसे तैयार करने का तरीका बहुत ही आसान है. सबसे पहले बेसन में लहसुन-लाल मिर्च की तीखी चटनी, नमक, जीरा पाउडर और एक चुटकी हींग डालकर अच्छी तरह फेंट लें. बेसन को जितना ज्यादा फेंटा जाएगा, पकौड़ियां उतनी ही नरम और जालीदार बनेंगी. दूसरी तरफ, दही या छाछ (मट्ठे) को अच्छी तरह ब्लेंड कर लें. अगर दही ज्यादा गाढ़ा है, तो उसमें थोड़ा पानी मिला लें. अब इस मट्ठे में भी वही लहसुन-मिर्च वाली चटनी, नमक और बारीक कटा हरा धनिया डालकर मिक्स कर लें.
यह भी पढ़ें: रसगुल्ले नहीं, इस बार कुछ हटकर करें ट्राई, झटपट बनाएं ये ब्रेड स्वीट, हर कोई करेगा तारीफ

कुरकुरी पकौड़ियां और तड़के का कमाल
जब बेसन का घोल तैयार हो जाए, तो गरम तेल में छोटी-छोटी पकौड़ियां तल लें. पकौड़ियों के सुनहरा और कुरकुरा होते ही उन्हें सीधे तैयार किए गए मट्ठे में डाल दें. मुनीजा बताती हैं कि अंत में इसमें जीरा, साबुत लाल मिर्च और करी पत्ते का देसी घी में तड़का लगाने से इसकी रंगत और स्वाद दोनों बदल जाते हैं. यह पूरी प्रक्रिया महज 5 से 10 मिनट में पूरी हो जाती है, जो रमजान की शाम की व्यस्तता के बीच समय की बचत भी करती है.

इफ्तार की थकान में सुकून का एहसास
लाल मिर्च की चटनी का तीखापन और मट्ठे की ठंडक मिलकर एक ऐसा स्वाद पैदा करते हैं, जो दिनभर की थकान के बाद रोजेदारों को बहुत सुकून देता है. पकौड़ी रायता एक ऐसी साइड डिश है जिसे बच्चे और बड़े सभी बड़े चाव से खाते हैं. मुनीजा का कहना है कि जो लोग कम समय में कुछ अनोखा और जायकेदार बनाना चाहते हैं, उनके लिए यह रेसिपी किसी वरदान से कम नहीं है.

About the Author

Seema Nath

सीमा नाथ पांच साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. शाह टाइम्स, उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 (नेटवर्क18) में काम किया है. वर्तमान में मैं News18 (नेटवर्क18) के साथ जुड़ी हूं, जहां मै…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP