मेरे लिए टी20 वर्ल्ड कप का सफर एक फिल्म की तरह है… संजू सैमसन को क्यों नहीं हो रहा यकीन? जानिए

Share to your loved once


होमखेलक्रिकेट

मेरे लिए WC का सफर एक फिल्म की तरह है…संजू सैमसन को नहीं हो रहा यकीन

Last Updated:

Sanju Samson on t20 world cup: संजू सैमसन ने भारत को टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी दिलाने में अहम भूमिका निभाई. उन्होंने बीसीसीआई के सालाना समारोह में कहा कि उन्हें अभी तक विश्वास नहीं हो रहा कि वह वर्ल्ड चैंपियन टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने कहा कि हर सुबह उन्हें ऐसा लगता है कि वह सपना देख रहे हैं.

मेरे लिए WC का सफर एक फिल्म की तरह है...संजू सैमसन को नहीं हो रहा यकीन Zoom

संजू सैमसन ने कहा कि उन्हें विश्वास नहीं हो रहा कि वह वर्ल्ड कप जीत चुके हैं.

नई दिल्ली. भारत की टी20 वर्ल्ड कप जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन ने रविवार को कहा कि देश आने वाले कई सालों तक क्रिकेट में राज करने के लिए तैयार है. बीसीसीआई नमन पुरस्कार 2026 के मौके पर सैमसन ने भारत की जीत के सफर को एक फिल्म जैसा बताया और कहा कि उन्हें अब भी इस पर यकीन नहीं हो रहा है. पिछले रविवार की जीत के बारे में पूछने पर सैमसन ने कहा, ‘अब भी जब मैं सुबह उठता हूं तो सोचता हूं कि क्या सच में ऐसा हुआ है? ईमानदारी से कहूं तो यही अहसास है.’

संजू सैमसन (Sanju Samson) ने कहा, ‘लेकिन मुझे लगता है कि हमारे देश में जितने अच्छे खिलाड़ी हैं, उसे देखते हुए आने वाले सालों में यह जीत बार-बार दोहराई जाएगी. जितने नए खिलाड़ी आ रहे हैं, भारत अब ऐसा बार-बार करेगा.’ टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन के बाद सैमसन को टूर्नामेंट का बेस्ट खिलाड़ी चुना गया था.

उन्होंने सिर्फ पांच पारियों में करीब 200 के स्ट्राइक रेट से 321 रन बनाकर भारत को खिताब दिलाया. शुरुआत में टीम में जगह नहीं मिलने के बावजूद उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ सुपर आठ के अहम मैच में, इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में और न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में 80 से ज्यादा रन बनाकर शानदार खेल दिखाया. सैमसन ने कहा कि वह भारत को वर्ल्ड कप जिताने का सपना देख रहे थे. उन्होंने कहा, ‘बिल्कुल, मुझे लगता है कि आप वही सपना देखते हैं जहां आप जाना चाहते हैं लेकिन यह जरूरी नहीं कि आप उस रास्ते पर चल पाएं. मेरी जिंदगी या करियर इसका सबसे अच्छा उदाहरण रहा है. मैं कुछ साल पहले ऐसा करना चाहता था.’

संजू सैमसन ने कहा कि उन्हें विश्वास नहीं हो रहा कि वह वर्ल्ड कप जीत चुके हैं.

सैमसन ने कहा, ‘मैं अपने देश के लिए वर्ल्ड कप जीतना चाहता था लेकिन इसकी अपनी ही एक योजना थी, अपनी ही एक कहानी थी. तो यह कुछ-कुछ एक फिल्म जैसा था. मुझे इसमें मजा आया.’ केरल के इस सीधे-सादे स्टार ने खेल में अपनी छाप छोड़ने के लिए सालों तक मेहनत की है और टी20 वर्ल्ड कप उनके करियर का सबसे अच्छा पल था. सैमसन ने कहा, ‘जैसा कि मैंने पहले कहा कि मैं कुछ बड़ा करना चाहता था, फिर मुझे मेरी यात्रा से हटा दिया गया और अचानक टीम चाहती थी कि मैं आकर योगदान दूं, तभी मेरा सोच थोड़ा बदल गया. मुझे लगता है कि उससे पहले न्यूजीलैंड सीरीज में मेरा ध्यान सिर्फ खुद पर था.’ उन्होंने कहा, ‘लेकिन वर्ल्ड कप में पूरा ध्यान टीम पर था. मैं सोचता था कि टीम को क्या चाहिए और जिम्बाब्वे के मैच में, उसी पल से हर कोई चाहता था कि मैं टीम में योगदान दूं. मुझे अपनी भूमिका निभानी थी.

तभी यह बदलाव आया और आत्मविश्वास जागा कि ठीक है, टीम को तुम्हारी जरूरत है, संजू, और चलो वही करो जो तुम सबसे अच्छा कर सकते हो. यहीं से सब कुछ शुरू हुआ.’

About the Author

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP