अगर आप नॉनवेज लवर हैं तो मिस न करें ये जबरदस्त स्नैक्स! एक बार खाया तो बार-बार खाने का करेगा मन

Share to your loved once


होमफोटोलाइफ़फूड

ये नॉनवेज स्नैक्स जरूर करें ट्राय, स्वाद ऐसा कि उंगलियां चाटते रह जाएंगे

Last Updated:

Non Veg Snacks Ideas: अगर आप नॉनवेज खाने के शौकीन हैं तो कुछ खास स्नैक्स ऐसे हैं जिन्हें आपको जरूर ट्राय करना चाहिए. चिकन, अंडे और मटन से बने ये स्वादिष्ट स्नैक्स स्वाद और फ्लेवर से भरपूर होते हैं. स्ट्रीट फूड स्टॉल्स से लेकर घर की पार्टी तक, ये नॉनवेज स्नैक्स हर मौके को खास बना देते हैं. चिकन रोल, एग रोल, चिकन पकोड़ा और मटन कबाब जैसे आइटम लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हैं. कम समय में तैयार होने वाले ये स्नैक्स शाम की हल्की भूख मिटाने के साथ-साथ आपके टेस्ट बड्स को भी खुश कर देते हैं.

रमज़ान के खास मौक़े पर मुंबई के स्ट्रीट फूड्स में जैसी वैरायटी देखने मिलती है, वो शायद कभी और देखने ना मिले. इस समय चिकन को सिर्फ पकाया नहीं जाता बल्कि मसलों में और अलग अलग चीजों में भर कर बनाया जाता है. ब्रेड को बीच से काट कर उसमे चिकन भर के बेसन लगा कर तला जाता है. इसके अलावा चिकन कीमा और अंडे की भुर्जी का रोल बना कर बेचा जाता है. यह दोनों आइटम आप ₹20 में एक खरीद सकते है.

भेजा फ्राई और गुर्दा कलेजी जैसे पकवानों को लोग बड़े चाव से खाते है. ज्यादातर सड़क किनारे स्टाल पर या दुकानों के बाहर लोहे के बड़े तवे पर पकते हुए देखा जा सकता है. यहां के बावर्ची मसालों के साथ जो कलाकारी दिखाते हैं, उसकी खुशबू दूर-दूर तक फैलती है. इसके साथ मुगलई पराठा या रुमाली रोटी खाया जाता है. यह ₹100 – ₹150 प्लेट बिकता है.

रमज़ान की खाऊ गली का ज़िक्र मालपुआ के बिना अधूरा है. जहां आप देख सकते हैं कि कैसे बहुत बड़े कड़ाहे में गहरे पीले रंग के अंडे वाले मालपुए छाने जा रहे हैं. मुंबई में रमज़ान के समय मालपुआ हर गली में मिलता ही है. इस मालपुआ को रबड़ी के साथ खाने पर यह जन्नत का ऐशाश दिलाता है. यह इफ्तार के बाद की थकान को मिठास में बदल देता है. यह ₹130 – ₹150 का एक बिकता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

सीख कबाब अपनी धीमी आग पर नरमी से पकने के लिए जाने जाते हैं. कबाब और टिक्के इस बात का सबूत हैं कि यहां आज भी खाना पकाने के पारंपरिक तरीकों का इस्तेमाल होता है. यहाँ कोयले की धीमी आंच पर पकने के कारण मीट के अंदर तक धुएं का स्वाद रच-बस जाता है. मुंबई में टिक्का और कबाब अलग अलग रंग के बनाये जाते है. इसमें लाल, हरा, पिला और नारंगी रंग शामिल होता है.

मस्जिद बंदर की खाऊ गली में ₹20 से लेकर ₹500 तक की रेंज में बेहतरीन व्यंजन मिल जाएंगे. यहां हर व्यक्ति के पॉकेट के अनुसार कुछ न कुछ उपलब्ध है. आप चाहें तो ₹70 में ‘चिकन शावरमा’ या रोल का आनंद ले सकते हैं, या फिर ₹100 में पांच प्रकार के अलग अलग नाश्ते ले सकते है. जैसा प्लेट में देखा जा सकता है.

आप ग्रेवी वाला चिकन टिक्का और चिकन लेग खाने का सोच रहे है, तो यहां अलग अलग रंग और स्वाद में आपको देखने मिलेगा. इसमें मलाई टिक्का (सफेद), हरियाली चिकन (हरा) और तीखा लाल तंदूरी चिकन सबसे खास हैं. इसके अलावा, क्रीम और दही के गाढ़े पेस्ट में डूबा हुआ चिकन यहां की सिग्नेचर डिश मानी जाती है, यह बहुत नरम होता है. मुंह में जाते ही घुल जाता है. यह गलियां शाम 6 बजे से लेकर सुबह सेहरी तक गुलज़ार रहती हैं. यह मेला ईद के चांद तक हर रोज़ इसी तरह सजता है. आप जोगेश्वरी, भिंडी बाज़ार या मोहम्मद अली रोड पर यह चूहे खा सकते है.

मुंबई में सबसे अधिक रोल और बैदा रोटी का क्रेज रहता है. क्योंकी यह ऐसा डिश है जो वड़ा पाव को रिप्लेस कर पाता है. इसे चलते चलते खाया जा सकता है, इसलिए लोग इसे खाना पसंद करते है. इसमें चिकेन मीट या अंडा भरा होता है. ₹30 में एक बैदा रोटी मिलता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP