Aaj Ka Tula Rashifal: तुला राशि वालों का चमकेगा भाग्य! सोम प्रदोष के योग से मिलेगी सफलता, करियर में बनेंगी नई राहें
Last Updated:
Aaj Ka Tula Rashifal 16 March 2026: आज तुला राशि वालों के लिए दिन शुभ है. सोम प्रदोष का प्रभाव आपकी किस्मत को मजबूत बनाएगा और अवसरों को आकर्षित करेगा. निर्णय लेने की क्षमता में वृद्धि होगी, जिससे कैरियर और वित्तीय मामलों में लाभ मिल सकता है. प्रेम और पारिवारिक मामलों में भी समझदारी से फैसले लेने का समय है. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन मानसिक संतुलन बनाए रखना आवश्यक है. अपने कदम सोच-समझ कर बढ़ाएं और नए अवसरों का लाभ उठाएँ. कुल मिलाकर आज का दिन सकारात्मक परिणाम और सफलता के संकेत देता है.
अजमेर. पंचांग के अनुसार आज सुबह 9 बजकर 40 मिनट तक द्वादशी तिथि रहेगी उसके बाद त्रयोदशी तिथि का आरंभ हो जाएगा. आज का दिन विशेष रूप से शुभ माना जा रहा है क्योंकि आज सोमवार के साथ सोम प्रदोष व्रत का पावन संयोग भी बन रहा है. यह दिन भगवान शिव की उपासना के लिए अत्यंत फलदायी माना जाता है.
अजमेर के प्रसिद्ध ज्योतिष हिमांशु दाधीच के अनुसार आज चंद्रमा मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश कर रहे हैं जो आपकी राशि से पंचम भाव में गोचर कर रहे हैं.ज्योतिष शास्त्र में पंचम भाव को बुद्धि, शिक्षा, प्रेम, संतान का स्थान है इसलिए आज आपकी सोचने-समझने की क्षमता और निर्णय लेने की योग्यता काफी मजबूत रहेगी.
तुला राशि वाले छात्रों को अच्छे परिणाम मिलने की संभावना बन सकती है
कार्य और व्यापार के क्षेत्र में आज का दिन अच्छा साबित हो सकता है.फाइनेंस, निवेश और शेयर मार्केट से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन लाभकारी रहने के संकेत हैं. आपकी बनाई हुई योजना या रणनीति ऑफिस या व्यापारिक क्षेत्र में लोगों को प्रभावित कर सकती है और वरिष्ठ भी आपके काम की सराहना कर सकते हैं.छात्रों के लिए भी आज का दिन अनुकूल है. पढ़ाई में मन लगेगा और किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को अच्छे परिणाम मिलने की संभावना बन सकती है. आपकी एकाग्रता और रचनात्मक सोच आपको आगे बढ़ने में मदद करेगी.
तुला राशि वालों का मन पूरे दिन प्रसन्न रहेगा
स्वास्थ्य और रिश्तो के लिहाज से आज का दिन लव लाइफ के लिए बेहद खास है. पार्टनर के साथ आज रोमांस बढ़ेगा और आपसी समझ बहुत गहरी होगी. संतान की तरफ से भी आज आपको अच्छी खबर मिल सकती है जिससे आपका मन पूरे दिन प्रसन्न रहेगा. स्वास्थ्य के लिहाज से भी आप अपने आप को ऊर्जावान महसूस करेंगे लेकिन एक छोटी सी सावधानी जरूर रखें आज अति आत्मविश्वास में आकर कोई बड़ी रिस्क ना लें. निवेश करते समय भावनाओं में बहने के बजाय प्रैक्टिकल होकर ही सोचें.
तुला राशि वाले करें आज ये महाउपाय
आज सोमवार और प्रदोष का शुभ संयोग है इसलिए भगवान शिव की पूजा करना विशेष फलदायी रहेगा. आज शिवलिंग पर कच्चा दूध, काले तिल और बेलपत्र अर्पित करें. इसके साथ ही श्रद्धा से मन ही मन ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप करें. मान्यता है कि इस उपाय को करने से भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है और जीवन में रुके हुए कार्य धीरे-धीरे पूरे होने लगते हैं.
About the Author
With more than 6 years above of experience in Digital Media Journalism. Currently I am working as a Content Editor at News 18 in Rajasthan Team. Here, I am covering lifestyle, health, beauty, fashion, religion…और पढ़ें