राज्यसभा चुनाव आज: क्रॉस वोटिंग का खौफ और होटल पॉलिटिक्स… ओडिशा से बिहार तक विधायकों की बाड़ेबंदी
Last Updated:
राज्यसभा चुनाव से पहले किसी भी तरह की सेंधमारी से बचने के लिए राजनीतिक दलों ने अपने विधायकों को बड़े होटलों में शिफ्ट कर दिया है. बिहार, ओडिशा और हरियाणा में सबसे ज्यादा हलचल है.

बिहार में महागठबंधन के विधायक होटल में ठहरे नजर आए (Videograb-ANI)
राज्यसभा चुनाव से ठीक पहले देश की सियासत में रिसॉर्ट पॉलिटिक्स का आजमाया हुआ खेल फिर चरम पर पहुंच गया है. 15 मार्च की रात ढलने के साथ ही कई राज्यों में राजनीतिक दलों की धड़कनें तेज हो गई हैं. क्रॉस वोटिंग के खौफ और हॉर्स-ट्रेडिंग यानी खरीद-फरोख्त के डर से पार्टियों ने अपने विधायकों को आलीशान होटलों और रिसॉर्ट्स में कैद कर दिया है. कर्नाटक से लेकर बिहार और ओडिशा तक राज्यसभा की एक-एक सीट के लिए साम-दाम-दंड-भेद की पूरी बिसात बिछ चुकी है.
बिहार में किसके हाथ बाजी
बिहार में बीजेपी की ओर से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और शिवेश कुमार उम्मीदवार हैं. जबकि जेडीयू ने सीएम नीतीश कुमार और रामनाथ ठाकुर को मैदान में उतारा है. उपेंद्र कुशवाहा भी एनडीए के समर्थन से ताल ठोंक रहे हैं. उधर, आरजेडी ने महागठबंधन के उम्मीदवार के रूप में एडी सिंह को मैदान में उतारा है. बाजी किसके हाथ लगेगी, यह तो मतणगना के बाद ही पता चलेगा, लेकिन खेला न हो जाए, इसलिए महागठबंधन ने अपने विधायकों को होटल पनाचे भेज दिया. तेजस्वी यादव ने वहीं जाकर उनसे मुलाकात की. एमआईएम के साथ आने से मुश्किलें थोड़ी कम जरूर हुई हैं. लेकिन खेला कभी भी हो सकता है. हालांकि, आरजेडी का दावा है कि उनके पास पर्याप्त संख्या है. सबसे खास बात, दोनों ही खेमों को क्रॉस वोटिंग का भारी डर सता रहा है.
#WATCH | Patna, Bihar: RJD MLAs gathered at a hotel in Patna as the party gears up for the Rajya Sabha Elections.