BCCI Awards Photos: गिल-मंधाना बेस्ट खिलाड़ी, द्रविड़-मिताली को लाइफटाइम अचीवमेंट, बीसीसीआई अवॉर्ड्स के टॉप मोमेंट्स
Last Updated:
bcci awards 2026 photos: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सालाना नमन अवॉर्ड 2026 में साल के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर्स को सम्मान दिया गया. बोर्ड ने भारत की अंडर-19 और सीनियर पुरुष और महिला टीमों को भी वर्ल्ड चैंपियन बनने के लिए सम्मानित किया. इसके अलावा पूर्व भारतीय दिग्गज क्रिकेटर्स राहुल द्रविड़, रोजर बिन्नी और मिताली राज को लाइफटाइम अचीवनमेंट अवॉर्ड से नवाजा गया. आइए नई दिल्ली में आयोजित हुए इस इवेंट के टॉप मोमेंट्स फोटोज के जरिए देखते हैं.
भारत के टेस्ट कप्तान शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को 2024-2025 में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बीसीसीआई नमन पुरस्कार 2026 समारोह में सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर (क्रमश: पुरुष और महिला वर्ग) चुना गया. गिल ने प्रतिष्ठित ‘पॉली उमरीगर पुरस्कार’ जीता जबकि मंधाना को यह पुरस्कार पांचवीं बार मिला. गिल का यह दूसरा ‘क्रिकेटर ऑफ द ईयर’ पुरस्कार है, इससे पहले उन्होंने 2023 में यह पुरस्कार जीता था.
पूर्व दिग्गज खिलाड़ी रोजर बिन्नी, राहुल द्रविड़ और मिताली राज को भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सर्वोच्च सम्मान ‘कर्नल सी के नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया. यह सम्मान भारतीय क्रिकेट में उनके बेहतरीन योगदान को देखते हुए दिया गया.
मंधाना ने 2025 का समापन कुल 1,703 अंतरराष्ट्रीय रनों के साथ किया. इसमें वनडे में 1,362 रन शामिल हैं जो किसी भी महिला क्रिकेटर द्वारा एक कैलेंडर वर्ष में बनाए गए सबसे ज्यादा रन हैं. ऐसा करके मंधाना महिला वनडे क्रिकेट के इतिहास में एक ही कैलेंडर वर्ष में 1,000 रन बनाने वाली पहली बल्लेबाज़ बन गईं. भारत को अपना पहला महिला विश्व कप खिताब दिलाने में भी मंधाना ने अहम योगदान दिया. उन्होंने नौ मैचों में कुल 434 रन बनाए और टूर्नामेंट में भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज रहीं. पूरे टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में वह दूसरे स्थान पर रहीं. वनडे वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम को भी सम्मानित किया गया.
Add News18 as
Preferred Source on Google