BCCI Naman Awards 2026 Live: बीसीसीआई के सालाना अवॉर्ड्स के लिए भारतीय क्रिकेटर्स का जमावड़ा, कुछ देर में शुरू होगा कार्यक्रम

Share to your loved once


होमखेलक्रिकेट

Live: कुछ देर में शुरू होगा बीसीसीआई के सालाना अवॉर्ड्स का कार्यक्रम

Last Updated:

BCCI Annual Awards 2026 Live: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) आज तमाम भारतीय क्रिकेटर्स को सम्मानित करने वाला है. नई दिल्ली में बीसीसीआई के सालाना नमन अवॉर्ड्स का आयोजन होने जा रहा है, जिसमें मौजूदा क्रिकेटर्स समेत राहुल द्रविड़, रोजर बिन्नी और मिताली राज को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाजा जाएगा. कार्यक्रम शाम 6.45 बजे से शुरू होगा.

Live: कुछ देर में शुरू होगा बीसीसीआई के सालाना अवॉर्ड्स का कार्यक्रमZoom

बीसीसीआई नमन अवॉर्ड्स 2026 लाइव

bcci naman awards 2026 Live Updates: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) आज यानी 15 मार्च को नई दिल्ली में अपने सालाना ‘नमन अवॉर्ड्स’ की मेजबानी करने के लिए पूरी तरह तैयार है. इस कार्यक्रम में बोर्ड न सिर्फ ICC T20 वर्ल्ड कप 2026, ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025, ICC महिला वर्ल्ड कप 2025, ICC U19 महिला वर्ल्ड कप 2025 और ICC U19 पुरुष वर्ल्ड कप 2025 के विजेताओं को सम्मानित करेगा, बल्कि राहुल द्रविड़, मिताली राज और BCCI के पूर्व अध्यक्ष रोज़र बिन्नी जैसी महान हस्तियों को ‘लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड’ से भी नवाजा जाएगा. अन्य पुरस्कार पाने वालों में भारत के टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल, U19 कप्तान आयुष म्हात्रे और अन्य शामिल हैं. महिला क्रिकेटर्स में स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा समेत अन्य को भी सम्मानित किया जाएगा. शाम 6.45 बजे से यह कार्यक्रम शुरू होगा.

गिल को दूसरी बार पॉली उमरीगर अवॉर्ड
भारत के टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान शुभमन गिल को 2024–25 सीजन के लिए ‘सर्वश्रेष्ठ इंटरनेशनल क्रिकेटर (पुरुष)’ का पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिलेगा. दूसरी बार उन्हें इस अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा. वहीं, महिलाओं में स्मृति मंधाना को अपने करियर में 5वीं बार ‘सर्वश्रेष्ठ इंटरनेशनल क्रिकेटर’ का अवॉर्ड मिलेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP