most explosive opening pair in ipl: आईपीएल इतिहास की सबसे विस्फोटक ओपनिंग जोड़ी, गेल-कोहली से भी है खतरनाक
Last Updated:
most explosive opening pair in ipl: पूर्व भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने सनराइजर्स हैदराबाद की ट्रैविस हेड और अभिषेक शर्मा की ओपनिंग जोड़ी की जमकर तारीफ की है. पुजारा ने इन्हें टूर्नामेंट इतिहास की सबसे खतरनाक ओपनिंग जोड़ी बताते हुए कहा है कि वह विराट कोहली और क्रिस गेल से भी ज्यादा घातक हैं. पुजारा ने कहा कि ऐसी ओपनिंग जोड़ी के सामने कोई भी बॉलर गेंदबाजी करना नहीं चाहेगा.

विराट कोहली और क्रिस गेल से भी खतरनाक आईपीएल ओपनिंग जोड़ी कौन?
नई दिल्ली. भारत के पूर्व क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा ने सनराइजर्स हैदराबाद की ओपनिंग जोड़ी ट्रैविस हेड और अभिषेक शर्मा को आईपीएल की सबसे विस्फोटक जोड़ी में से एक बताया है. पुजारा का मानना है कि यह विराट कोहली और क्रिस गेल की जोड़ी से भी खतरनाक है, जो एक समय पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए ओपनिंग करने उतरते थे. पुजारा ने हेड और अभिषेक शर्मा की बैटिंग स्किल्स और गेंदबाजों पर उनके हावी होने के तरीके की जमकर तारीफ की. भले ही अनुभव के मामले में हेड और अभिषेक, कोहली और गेल से कम हैं, लेकिन उनकी घातक बैटिंग ने गेंदबाजों में एक अलग ही दहशत पैदा कर दी है. ये दोनों बल्लेबाज 28 मार्च से शुरू हो रहे आगामी आईपीएल सीजन में एक बार फिर ताबड़तोड़ बैटिंग करते नजर आएंगे.
2011 से 2017 के बीच कोहली और गेल ने आईपीएल में ओपनिंग करते हुए 2787 रन बनाए थे. इसमें 9 बार 100 से ज्यादा रन की साझेदारी हुई. आईपीएल में ओपनिंग करते हुए सबसे ज्यादा रनों की साझेदारी की लिस्ट में यह जोड़ी दूसरे नंबर पर है. पहले नंबर पर कोहली और एबी डिविलियर्स की जोड़ी है. हालांकि, रन के मामले में हेड और अभिषेक अभी उनके आस पास नहीं हैं, लेकिन उन्होंने टीम के लिए बहुत अहम योगदान दिया है. उनकी वजह से सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल में तीन बार 250 से ज्यादा का रिकॉर्ड स्कोर बनाया है.
विराट कोहली और क्रिस गेल से भी खतरनाक आईपीएल ओपनिंग जोड़ी कौन?
पुजारा ने कहा कि पिछले कुछ सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद के ओपनर जिस तरह खेल रहे हैं, उससे साफ है कि यह आईपीएल की सबसे खतरनाक ओपनिंग जोड़ियों में से एक है. दोनों बल्लेबाज पहली ही गेंद से आक्रमण करना जानते हैं. उनकी वजह से टीम कई बार 250 रन से ज्यादा का स्कोर बना पाई है, जो आईपीएल में बहुत कम टीमें कर पाती हैं. उन्होंने कहा, ‘जब आईपीएल में आक्रामक ओपनिंग जोड़ी की बात होती है तो कोहली और क्रिस गेल का नाम याद आता है, लेकिन हेड और अभिषेक की जोड़ी उससे भी ज्यादा खतरनाक लगती है. कोई भी गेंदबाज इनके सामने गेंदबाजी करने में सहज महसूस नहीं करता.’
SRH को दी ये सलाह
पुजारा का कहना है कि सनराइजर्स हैदराबाद को सिर्फ अपने टॉप बल्लेबाजों पर निर्भर रहने की आदत बदलनी होगी. उन्होंने बताया कि हैदराबाद में अपने घरेलू मैदान पर टीम बहुत अच्छा खेलती है और बड़े स्कोर बनाती है, लेकिन घर से बाहर उनका रिकॉर्ड कमजोर है. विपक्षी टीमों को पता होता है कि उनके मुख्य बल्लेबाज अभिषेक, हेड और हेनरिक क्लासेन हैं. अगर ये बल्लेबाज़ जल्दी आउट हो जाएं, तो पूरी टीम रन बनाने में संघर्ष करने लगती है. विरोधी टीमें इसी बात का फायदा उठाती हैं और SRH को बड़े स्कोर बनाने से रोक देती हैं.
About the Author
नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें