अगर आपने भी घर में ऐसे रखे हैं सिलेंडर, तो हो जाएं सावधान, वरना हो सकती है कड़ी कार्रवाई

Share to your loved once


Last Updated:

Meerut News: इजरायल-ईरान तनाव के बीच गैस सिलेंडर को लेकर लोगों में घबराहट देखी जा रही है, जिससे एजेंसियों पर लंबी लाइनें लग रही हैं. मेरठ के जिला पूर्ति अधिकारी विनय कुमार सिंह ने कहा कि उपभोक्ताओं को घबराने की जरूरत नहीं है, गैस की नियमित आपूर्ति जारी है. उन्होंने चेतावनी दी कि सिलेंडर की कालाबाजारी या बिना सोर्स के अधिक सिलेंडर रखने पर सख्त कार्रवाई होगी, जिसमें जुर्माना और जेल भी शामिल है. प्रशासन ने लोगों से अफवाहों से बचने और जरूरत के अनुसार ही सिलेंडर लेने की अपील की है.

मेरठ: इजरायल ईरान के बीच जिस तरीके से युद्ध चल रहा है, उसका असर अब वैश्विक स्तर पर भी देखने को मिल रहा है. भारत की अगर बात करें तो खास तौर पर लोग गैस के प्रति काफी पैनिक नजर आ रहे हैं. इसलिए  विभिन्न गैस एजेंसी पर भी आपको लंबी-लंबी लाइन देखने को मिल जाएगी. इसी कड़ी में कुछ ऐसे लोग भी हैं, जो इस आपदा के बीच अवसर तलाशने में लगे हैं. वह एक नहीं बल्कि कई गैस सिलेंडर लेकर ब्लैक करने की कोशिश कर रहे हैं. इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए अब मेरठ प्रशासन भी सख्त हो गया है. ऐसे में लोकल -18 की टीम द्वारा जिला पूर्ति अधिकारी विनय कुमार सिंह से खास बातचीत की.

बिना सोर्स के मिला सिलेंडर, तो होगी कड़ी कार्रवाई

लोकल-18 की टीम से खास बातचीत करते हुए जिला आपूर्ति अधिकारी विनय कुमार सिंह ने बताया कि उपभोक्ताओं को परेशान होने की आवश्यकता नहीं है. उन्हें पर्ची के अनुसार नियमित रूप से आपूर्ति सप्लाई की जाएगी. इसीलिए लंबी-लंबी लाइनों में लगने की आवश्यकता नहीं है. साथ ही उन्होंने बताया कि अगर कोई भी व्यक्ति सिलेंडर को ब्लैक करने की कोशिश करता है. तो ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा की जिस पर्ची पर एक सिलेंडर की अनुमति है, वह एक सिलेंडर और जिन उपभोक्ताओं को दो सिलेंडर की अनुमति है, वह दो सिलेंडर रख सकते हैं. अगर इसके अलावा घर में अधिक सिलेंडर पाए जाते हैं. उनका कोई सोर्स नहीं होता है तो ऐसे लोगों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी. इसमें जुर्माने के साथ ही जेल तक हो सकती है.

खतरे को भी दावत देती है लापरवाही 

उन्होंने बताया कि अधिक मात्रा में गैस के सिलेंडर खरीदकर इंस्टॉल करने की सोच रहे हैं. तो ऐसे सब लोग भी सावधान हो जाएं. क्योंकि गैस को स्टोर करना भी खतरे से खाली नहीं है. क्योंकि कोई भी सिलेंडर लीक होता है, तो उससे बड़ी घटना होने की संभावना बढ़ जाती है. इसलिए नियमों के अनुरूप अधिक सिलेंडर रखने की अनुमति नहीं है. ऐसे में स्वास्थ्य सुरक्षा का भी बेहद ध्यान रखते हुए किसी के भी बहकावे में ना आएं. साथ ही सोशल मीडिया पर चल रही भ्रामक बातों पर ध्यान ना दें. उन्होंने बताया कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म माध्यम से भी गैस की सभी बुकिंग हो रही है. इसीलिए घर से ही वह नियमित रूप से बुकिंग करते हुए सिलेंडर हासिल कर सकते हैं. उन्हें लाइनों में लगने की आवश्यकता नहीं है.

बताते चलें कि इसी वजह से नियमों के अंतर्गत समय-समय पर गैस सिलेंडर, चूल्हा रेगुलेटर सहित अन्य उपकरणों की जांच होना भी बेहद आवश्यक है. क्योंकि कई बार छोटी सी लापरवाही भी एक बड़ा रूप ले लेती हैं.

About the Author

Lalit Bhatt

पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. 2010 में प्रिंट मीडिया से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जिसके बाद यह सफर निरंतर आगे बढ़ता गया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल-तीनों ही माध्यमों म…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP