Weekly Horoscope 16 to 22 March 2026 | navratri saptahik rashifal 16 to 22 March 2026 | साप्ताहिक राशिफल 16 से 22 मार्च 2026 | इस सप्ताह से शुरू हो रह

Share to your loved once


Weekly Horoscope 16 to 22 March 2026: मार्च का यह सप्ताह ग्रह-नक्षत्र और धार्मिक के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है क्योंकि इस सप्ताह चैत्र नवरात्रि का पर्व भी है और बुध ग्रह कुंभ राशि में मार्गी होने वाले हैं, जहां पहले से ही मंगल और राहु विराजमान हैं. वहीं शनि मीन राशि में अस्त हैं, जहां सूर्य और शुक्र ग्रह विराजमान हैं. ग्रह-नक्षत्र के गोचर और अन्य संयोग से मार्च के इस सप्ताह शुक्रादित्य योग, मालव्य राजयोग, त्रिग्रही योग समेत कई शुभ योग भी बन रहे हैं. ग्रहों के गोचर और शुभ योग के प्रभाव से इस सप्ताह कन्या, तुला, मकर समेत 5 राशियों के लिए लाभकारी रहने वाला है. वहीं मेष, मिथुन, सिंह समेत 6 राशियों को तनाव का सामना करना पड़ सकता है. साप्ताहिक राशिफल से जानते हैं चैत्र नवरात्रि का यह सप्ताह 16 से 22 मार्च मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है…

मेष साप्ताहिक राशिफल 16 से 22 मार्च 2026 (Mesh Weekly Rashifal)

मार्च के इस सप्ताह मेष राशि वालों को शुरुआत में कुछ सेहत संबंधी परेशानियां बनी रह सकती हैं क्योंकि इस सप्ताह आपकी राशि के स्वामी मंगल ग्रह शनि की राशि कुंभ में राहु के साथ विराजमान हैं. इसलिए मार्च के इस सप्ताह मेष राशि वालों को व्यर्थ की सोच विचार से दूर बने रहने की सलाह रहेगी. माता के साथ साथ अपनी भी सेहत का ध्यान रखें अन्यथा ज्यादा भागदौड़ की वजह से परेशानी हो सकती है. इस सप्ताह नवरात्रि की वजह से धर्मिक कार्यों में मन लगेगा और आपके आसपास नकारात्मकता दूर होगी. परिवार का पूरा साथ मिलेगा, जिससे आपकी कई चिंताएं दूर होंगी.

वृषभ साप्ताहिक राशिफल 16 से 22 मार्च 2026 (Vrishabha Weekly Rashifal)

चैत्र नवरात्रि के इस सप्ताह वृषभ राशि वालों को व्यापारिक लाभ मिल सकते हैं क्योंकि आपकी राशि के स्वामी शुक्र ग्रह फिलहाल सूर्य और शनि ग्रह के साथ विराजमान हैं. इस सप्ताह आपको जीवनसाथी और व्यापारिक साझेदारों का सहयोग मिलेगा. चैत्र नवरात्रि की वजह से घर में धार्मिक माहौल रहेगा और बच्चे भी काफी उत्साह के माहौल में रहेंगे. सप्ताह के मध्य भाग में आपको कोई चिंता परेशान कर सकती है, जिसका असर आपकी सेहत पर पड़ सकता है इसलिए ध्यान रखें. ससुराल पक्ष और जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा, जिससे आपको राहत भी मिलेगी. छात्र वर्ग के लिए सप्ताह सफलता देने वाला रहेगा.

मिथुन साप्ताहिक राशिफल 16 से 22 मार्च 2026 (Mithun Weekly Rashifal)

चैत्र नवरात्रि के इस सप्ताह मिथुन राशि वालों को सेहत संबंधित परेशानी हो सकती है क्योंकि आपकी राशि के स्वामी फिलहाल कुंभ राशि में मार्गी अवस्था में चल रहे हैं. कामकाज को लेकर इस सप्ताह भाग दौड़ अधिक बनी रह सकती है, लेकिन नौकरी वर्ग के लिए सप्ताह लाभ देने वाला रहेगा. इस सप्ताह आप व्यर्थ के मामलों में पढ़कर अपना मन खराब कर सकते है और गलत संगति से भी दूर रहें अन्यथा मानहानि की आशंका बन रही है. चैत्र नवरात्रि की वजह से यह सप्ताह काफी धार्मिक रहेगा और पूजा-पाठ के कार्यों में भाग लेंगे. वैवाहिक जीवन में किसी तरह की अनबन होने की आशंका बन रही है.

कर्क साप्ताहिक राशिफल 16 से 22 मार्च 2026 (Kark Weekly Rashifal)

मार्च का यह सप्ताह कर्क राशि वालों के लिए धन का लाभ मिल सकता है और संतान संबंधी परेशानी इस सप्ताह दूर हो सकती है. इस सप्ताह आपकी राशि के स्वामी चंद्रमा कुंभ और मीन राशि में संचार करने वाले हैं. साथ ही इस सप्ताह चैत्र नवरात्रि का पर्व भी है इसलिए धर्म कर्म के कार्यों में काफी एक्टिव रहेंगे और माता रानी के मंदिर दर्शन करने भी जाएंगे. छात्र वर्ग को अपने क्षेत्र में अच्छी सफलता मिलने के योग बन रहे है. कामकाज के लिहाज से भी सप्ताह आपको शुभ फल प्रदान करेगा. हालांकि सप्ताह के अंतिम भाग में आपको वाणी पर संयम रखने की सलाह दी जा रही है.

सिंह साप्ताहिक राशिफल 16 से 22 मार्च 2026 (Singh Weekly Rashifal)

मार्च का यह सप्ताह सिंह राशि वालों के लिए मध्यम फलदायी रहने वाला है क्योंकि आपकी राशि के स्वामी सूर्य इस समय मीन राशि में शनि और शुक्र ग्रह के साथ हैं. सूर्य ग्रह के शनि और शुक्र ग्रह के साथ संबंध अच्छे नहीं है. साथ ही आपकी राशि पर शनि की ढैय्या का प्रभाव भी बना हुआ है. इसलिए इस सप्ताह राजनीति से जुड़े लोगों को कई तरह की परेशानियां हो सकती है. अगर आप जमीन से संबंधित कोई कार्य कर रहे हैं तो इस सप्ताह ठहर जाएं. चैत्र नवरात्रि की वजह से घर में धार्मिक माहौल रहेगा और व्रत व पूजा पाठ से मन शांत रहेगा और चीजें धीरे धीरे सुधरने लगेंगी.

कन्या साप्ताहिक राशिफल 16 से 22 मार्च 2026 (Kanya Weekly Rashifal)

मार्च के इस सप्ताह कन्या राशि वालों के मान-सम्मान में वृद्धि होगी और सोचे हुए कई कार्य पूरे भी होंगे. आपकी राशि के स्वामी बुध ग्रह फिलहाल कुंभ राशि में मंगल और राहु के साथ विराजमान हैं. चैत्र नवरात्रि का यह सप्ताह कामकाज के लिहाज से आपको अच्छे लाभ देने वाला बना रहेगा. व्यापारिक वर्ग की किसी नए कार्य की शुरुआत हो सकती है. नवरात्रि की वजह से घर में सकारात्मक माहौल रहेगा और परिवार के साथ पूजा पाठ के कार्यों में भाग लेंगे. वैवाहिक जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ अच्छा धन लाभ होने के योग बन रहे हैं. घरेलू सुविधाओं पर आपका धन खर्च हो सकता है.

तुला साप्ताहिक राशिफल 16 से 22 मार्च 2026 (Tula Weekly Rashifal)

मार्च के इस सप्ताह तुला राशि वालों की धन और सेहत संबंधित समस्या दूर हो सकती हैं और चैत्र नवरात्रि की वजह से धार्मिक कार्यों में काफी एक्टिव नजर आएंगे. माता रानी की कृपा से इस सप्ताह आपके बैंक बेलेंस में वृद्धि होने के योग रहेंगे और सामाजिक व कार्यक्षेत्र में आपका मान सम्मान बढ़ेगा. आपकी राशि के स्वामी शुक्र फिलहाल मित्र ग्रह शनि के साथ मीन राशि में विराजमान हैं. तुला राशि वालों के इस सप्ताह सोचे हुए कई कार्य पूरे होंगे और बिजनेस में अच्छा फायदा भी होगा. मकान से संबंधित अगर कोई समस्या बानी हुई है तो वह इस सप्ताह माता रानी की कृपा से दूर हो सकती है.

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल 16 से 22 मार्च 2026 (Vrishchik Weekly Rashifal)

चैत्र नवरात्रि का यह सप्ताह वृश्चिक राशि वालों के लिए मिश्रित फलदायी रहने वाला है क्योंकि आपकी राशि के स्वामी मंगल शनि की राशि कुंभ में राहु और मार्गी बुध के साथ युति बना रहे हैं. वृश्चिक राशि वाले नौकरी पेशा जातकों को इस सप्ताह कामकाज की वजह से काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है और साथ काम करने वालों की वजह से भी परेशनी हो सकती है. नवरात्रि की वजह से इस सप्ताह पूजा-पाठ व धार्मिक कार्यों में भड़चड़कर हिस्सा लेंगे और बच्चों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे. हालांकि घरेलू मामलों में आपको कुछ अड़चने मिल सकती हैं, जिसकी वजह से भी तनाव बना रहेगा.

धनु साप्ताहिक राशिफल 16 से 22 मार्च 2026 (Dhanu Weekly Rashifal)

मार्च का यह सप्ताह सप्ताह धनु राशि वालों के लिए शुरुआती भाग में कामकाज को लेकर दौड़भाग करनी पड़ सकती है, जिसका असर आपकी सेहत पर पड़ सकता है. फिलहाल आपकी राशि पर शनि की ढैय्या का प्रभाव बना हुआ है, जिसकी वजह से कुछ ना कुछ परेशानी बनी रहेगा. हालांकि इस सप्ताह चैत्र नवरात्रि भी है इसलिए माता रानी की कृपा से कई परेशानियां दूर भी होंगी. इस सप्ताह आपका कई कार्यों में धन व्यय हो सकता है, जिससे आपके मासिक बजट खराब हो सकता है. सप्ताह के मध्य भाग में आपको बच्चों की शिक्षा को लेकर चिंतित हो सकते हैं. हालांकि जीवनसाथी का सहयोग आपको मिलेगा.

मकर साप्ताहिक राशिफल 16 से 22 मार्च 2026 (Makar Weekly Rashifal)

मार्च के इस सप्ताह मकर राशि वालों को माता रानी की कृपा से अच्छे मात्रा में धन की प्राप्ति हो सकती है. इस राशि के कामकाज से जुड़े लोगों की आय में वृद्धि देखने को मिल सकती है लेकिन महंगाई की वजह से आपके खर्चे भी बढ़ सकते हैं. इस सप्ताह मान सम्मान में वृद्धि तथा उपहार की प्राप्ति के योग रहेंगे. चैत्र नवरात्रि की वजह से कोई धार्मिक कार्यक्रम हो सकता है और कई खास लोगों से मुलाकात भी हो सकती है. सप्ताह के मध्य में व्यापारिक यात्रा का योग बन सकता है, जिससे आपको कई फायदे के सौदे मिलेंगे. जीवनसाथी के साथ आपका तालमेल बहुत अच्छा बना रहेगा और पारिवारिक माहौल भी अच्छा रहेगा.

कुंभ साप्ताहिक राशिफल 16 से 22 मार्च 2026 (Kumbh Weekly Rashifal)

कुंभ राशि वालों के लिए मार्च का यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है क्योंकि आपकी राशि में फिलहाल राहु, मंगल और मार्गी बुध विराजमान हैं. साथ ही आपकी राशि पर शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव भी बना हुआ है. धन लाभ के लिहाज से यह सप्ताह आपको शुभ परिणाम दे सकता है, अटके धन की प्राप्ति के योग बन रहे हैं. इस सप्ताह आप नए मकान लेने की योजना बना सकते है और माता रानी की कृपा से आपकी इच्छा भी पूरी होगी. इस सप्ताह वाणी द्वारा किसी को आहत ना करें, इसका ध्यान रखें अन्यथा कोर्ट कचहरी का सामना करना पड़ सकता है. मित्रों के साथ आपका तालमेल अच्छा बना रहेगा.

मीन साप्ताहिक राशिफल 16 से 22 मार्च 2026 (Meen Weekly Rashifal)

मार्च का यह सप्ताह मीन राशि वालों के लिए उतार-चढ़ाव वाला रहेगा क्योंकि आपकी राशि पर शनि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण चल रहा है. साथ ही आपकी राशि में शनि, शुक्र और सूर्य ग्रह विराजमान हैं. मीन राशि वालों के इस सप्ताह कोई अधूरा कार्य आपका पूर्ण हो सकता है और चैत्र नवरात्रि की वजह से घर में धार्मिक माहौल भी रहेगा. कामकाज को लेकर आलस्य से बचें अन्यथा परेशानी में फंस सकते हैं. साथ ही अपने साथ-साथ माताजी की सेहत का भी ध्यान रखें. इस सप्ताह आप पूजा-पाठ की चीजों के साथ घरेलू सामान की खरीदारी कर सकते हैं. सप्ताह के अंत में कोई शुभ समाचार सुनकर आपका मन प्रसन्न हो सकता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP