Ajinkya Rahane will captain KKR: भारतीय टीम के अनुभवी क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे केकेआर के कप्तान बने रहेंगे.
Last Updated:
Ajinkya Rahane will captain KKR: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक केकेआर अजिंक्य रहाणे को आगामी सीजन के लिए उन्हें कप्तान बरकरार रख सकती है. रहाणे ने आईपीएल 2025 में श्रेयस अय्यर की जगह केकेआर के कप्तान बने थे.

अजिंक्य रहाणे को फिर से मिलेगी केकेआर की कमान
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से पहले सभी टीमों में हलचल तेज हो गई है. आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है. उससे पहले तीन बार की चैंपियन टीम कोलकाता नाइटराइडर्स अपने कप्तान को लेकर बड़ा ऐलान कर सकती है. पिछले सीजन में सीनियर क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे ने केकेआर की कप्तानी की थी, लेकिन टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था और वह अपने टाइटल को डिफेंड नहीं कर पाई थी.
ऐसे में आईपीएल 2026 के लिए केकेआर में नए कप्तान को लेकर चर्चा तेज थी, लेकिन मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक केकेआर एक बार फिर से अनुभवी अजिंक्य रहाणे पर ही अपना भरोसा जताना चाह रही है. अजिंक्य रहाणे को टीम इंडिया के साथ घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में कप्तानी का लंबा अनुभव है. इसके अलावा रहाणे भारतीय पिचों पर एक बहुत ही कारगर खिलाड़ी भी है. पिछले सीजन में रहाणे केकेआर के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में से एक थे. रहाणे ने आईपीएल 2025 में केकेआर के लिए 13 मैचों में 390 रन बनाए थे.
आईपीएल 2025 सिर्फ 5 मैच जीत पाई थी केकेआर
आईपीएल 2025 में केकेआर का प्रदर्शन बहुत ही निराशाजनक रहा था. टीम अपने 14 लीग मैचों में सिर्फ 5 में जीत हासिल कर पाई थी, जिसके कारण वह पॉइंट्स टेबल में 8वें स्थान पर रही थी. जिसकी वजह से आईपीएल 2026 से पहले टीम ने बड़ी संख्या में खिलाड़ियों को रिलीज किया था. यही कारण है कि मिनी ऑक्शन में केकेआर की टीम सबसे बड़े पर्स के साथ टेबल पर बैठी थी. सबसे ज्यादा रकम के होने के कारण केकेआर ने कई बेहतरीन खिलाड़ियों को नए सीजन के लिए खरीदा है. ऐसे में उम्मीद है कि टीम इस बार पिछले सीजन से अच्छा प्रदर्शन करेगी.
आईपीएल 2026 के लिए केकेआर का स्क्वाड-
अजिंक्य रहाणे (संभावित कप्तान), रिंकू सिंह, सुनील नारायण, वरुण चक्रवर्ती, अंगकृष रघुवंशी, अनुकूल रॉय, सार्थक रंजन, दक्ष कामरा, रचिन रविंद्र, रमनदीप सिंह, वैभव अरोड़ा, मथीशा पथिराना, मनीष पांडे, कैमरून ग्रीन, फिन एलन, तेजस्वी सिंह, राहुल त्रिपाठी, टिम साइफर्ट, रोवमैन पॉवेल, कार्तिक त्यागी, प्रशांत सोलंकी, आकाश दीप, हर्षित राणा, उमरान मलिक.
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें