धर्मेंद्र का लाडला, शराब के नशे में रहने लगा धुत, ‘हीमैन’ ने जड़े थप्पड़, आज भी कुंवारा है 50 साल का हीरो
Last Updated:
नई दिल्ली. बॉलीवुड का वो कलाकार जिसको शानदार अभिनय के लिए काफी सराहा गया, लेकिन एक्टर कमर्शियल सक्सेस हासिल नहीं कर पाए. सितारों के परिवार में पले-बढ़े इस कलाकार ने अपने कजिन भाइयों के नक्शे कदम पर चलते हुए फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा, लेकिन वो अपने भाइयों की सफलता को दोहरा नहीं पाए. ये कलाकार अभय देओल हैं.
हीमैन धर्मेंद्र के छोटे भाई अजित देओल के बेटे अभय ने अपने परिवार की विरासत को आगे बढ़ाते हुए फिल्मों की दुनिया में कदम रखा था. लेकिन देओल परिवार का नाम आते ही दिमाग में अक्सर एक्शन, दमदार डायलॉग और बड़े स्टारडम की तस्वीर उभरती है. वहीं अभय देओल ने अपने लिए बिलकुल अलग रास्ता चुना. एक्टर ने साल 2005 में फिल्म ‘सोचा ना था’ से एक्टिंग डेब्यू किया था. इस फिल्म में उनके साथ आयशा टाकिया नजर आई थीं. ‘सोचा ना था’ निर्देशक इम्तियाज अली की पहली फिल्म थी.(फोटो साभार इंस्टाग्राम abhaydeol)
अभय देओल ने 2005 में अपने करियर की शुरुआत इम्तियाज अली की फिल्म से की थी. पूरे करियर के दौरान एक्टर ने अपने स्टारडम से ज्यादा अपनी फिल्मों के चयन में स्क्रिप्ट को ज्यादा अहमियत दी. यही वजह है कि उनके काम को क्रिटिक्स ने हमेशा ही खूब सराहा है.(फोटो साभार इंस्टाग्राम abhaydeol)
15 मार्च 1976 को मुंबई में जन्में अभय देओल, दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के भतीजे हैं. उनके पिता अजित सिंह देओल फिल्म निर्माता थे, जबकि उनके चचेरे भाई सनी देओल और बॉबी देओल हिंदी सिनेमा के बड़े सितारों में गिने जाते हैं.(फोटो साभार इंस्टाग्राम abhaydeol)
Add News18 as
Preferred Source on Google
इतने बड़े फिल्मी परिवार से आने के बावजूद अभय ने अपने करियर की राह अलग चुनी. मुंबई से शुरुआती पढ़ाई करने के बाद अभय ने न्यूयॉर्क के ‘द न्यू स्कूल’ से आर्ट और थिएटर की पढ़ाई की. इसके जरिए अभय ने अभिनय को गहराई से समझा.(फोटो साभार इंस्टाग्राम abhaydeol)
‘सोचा ना था’ से करियर की शुरुआत करने के बाद अभय ने लगातार ऐसी फिल्मों का चुनाव किया जो मुख्यधारा के फार्मूले से अलग थीं. 2007 में आई ‘मनोरमा सिक्स फीट अंडर’ ने उन्हें एक गंभीर अभिनेता के तौर पर स्थापित किया. वहीं 2008 की फिल्म ‘ओये लकी लकी ओये’ ’में उन्होंने एक चतुर ठग का किरदार निभाया, जिसने दर्शकों को खूब प्रभावित किया.(फोटो साभार इंस्टाग्राम abhaydeol)
क्रिटिक्स के बीच अपने शानदार अभिनय से पहचान बनाने के बाद अभय देओल के करियर में बड़ा मोड़ तब आया जब उन्होंने अनुराग कश्यप की ‘देव डी’ में काम किया. ये फिल्म उनके करियर के लिए टर्निंग पॉइंट साबित हुई थी. ‘देव डी’ की क्लासिकल कल्ट में अभय का किरदार बेहद जटिल और वास्तविक था. इस फिल्म ने उन्हें इंडस्ट्री के सबसे शानदार एक्टर्स की लिस्ट में शामिल कर दिया.(फोटो साभार इंस्टाग्राम abhaydeol)
इस फिल्म में अपने किरदार से अभय देओल इतने प्रभावित हुए थे कि वो एक साल तक शराब के नशे में डूबे रहते थे. इस निकलने में उन्हें काफी समय लगा था. हालांकि वो इससे उबरने में सफल रहे थे.(फोटो साभार इंस्टाग्राम abhaydeol)
अभय देओल ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि वो बचपन में काफी शरारती थे. वो इतने शरारत करते थे कि उन्हें मार पड़ जाती थी. वो हमेशा से गाड़ी चलाने के शौकीन रहे हैं. अपना एक वाकया शेयर करते हुए उन्होंने कहा था कि वो एक बार गाड़ी काफी तेजी से चला रहे थे जिसकी वजह से उन्हें धर्मेंद्र ने थप्पड़ जड़ दिया था.(फोटो साभार इंस्टाग्राम abhaydeol)
अभय देओल को फिल्मी पर्दे पर कुछ खास कमर्शियल सक्सेस नहीं मिली, लेकिन वो बिजनेस के मास्टरमाइंड हैं. अभय ने रेस्ट्रां, प्रोडक्शन हाउस और रियल एस्टेट के जरिए करोड़ों का साम्राज्य खड़ा किया है. एक्टर की नेटवर्थ करीबन 400 करोड़ रुपए है. अब अगर उनकी पर्सनल लाइफ की बात करें तो 50 साल की उम्र में अभय देओल ने शादी नहीं की है. वो आज भी सिंगल हैं. (फोटो साभार इंस्टाग्राम abhaydeol)