Yash Dayal married secretly: भारतीय क्रिकेटर और आरसीबी के लिए खेल चुके तेज गेंदबाज यश दयाल ने शादी रचा ली है.
Last Updated:
Yash Dayal married secretly: भारतीय क्रिकेटर यश दयाल ने गुपचुप तरीके शादी रचा ली है. यश दयाल की शादी में उनके परिवार के कुछ करीब लोग ही शामिल हुए हैं. यश दयाल की वाइफ का नाम श्वेता पुंढीर है और वह एक कंटेंट क्रिएटर हैं. श्वेता ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर यश दयाल के सपोर्ट में कुछ समय से पोस्ट भी शेयर किया था.

यश दयाल ने गुपचुप तरीके से रचाई शादी
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेटर यश दयाल पिछले महीने गुपचुप तरीके से शादी के बंधन में बंध गए. यश दयाल की वाइफ का नाम श्वेता पुंढीर है. दोनों की शादी बिल्कुल निजी समारोह में हुआ, जिसमें परिवार के सदस्य और कुछ रिश्तेदार शामिल हुए. यश दयाल ने अपने सोशल मीडिया पर पर भी शादी को लेकर किसी तरह का कोई पोस्ट शेयर नहीं किया है. हालांकि, श्वेता ने जरूर यश दयाल के साथ एक वीडियो रील अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट किया है.
बता दें कि यश दयाल पिछले कुछ समय से विवादों में चल रहे हैं. यश दयाल पर एक महिला ने शादी का झांसा देकर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था. इस मामले में जनवरी, 2026 में राजस्थान हाई कोर्ट से यश दयाल को बड़ी राहत मिली थी और उनकी अग्रिम जमानत मंजूर कर लिया गया था. इससे पहले निचली अदालत ने उनकी याचिका खारिज कर दी थी, जिससे उनकी गिरफ्तारी का खतरा बढ़ गया था.
आईपीएल 2026 में खेलेंगे यश दयाल
कानूनी विवाद में फंसे होने के बावजूद इंडियन प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने आगामी सीजन के लिए रिटेन किया था. आईपीएल 2025 में यश दयाल ने आरसीबी को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी. यश आरसीबी के गेंदबाजी आक्रमण के प्रमुख सदस्य हैं. आईपीएल 2025 में यश दयाल आरसीबी के लिए कुल 15 मैच खेले जिसमें उन्होंने 13 विकेट हासिल किए थे.
गुजरात के लिए खेलते हुए सुर्खियों में आए थे यश
बता दें कि यश दयाल पहली बार आईपीएल 2023 में सुर्खियों में आए थे. यश दयाल उस आईपीएल सीजन में गुजरात टाइटंस की टीम में शामिल थे. गुजरात के लिए खेलते हुए यश दयाल ने केकेआर के खिलाफ एक मैच में आखिरी ओवर करते हुए पांच छक्के खाए थे. यश दयाल को ये छक्का रिंकू सिंह ने मारा था.
यश दयाल के उस बॉलिंग के कारण गुजरात को हार मिली थी. उस आखिरी ओवर के कारण यश दयाल काफी हताश हो गए थे. गुजरात की टीम ने भी उन्हें आइपीएल 2024 के लिए उन्हें रिलीज कर दिया था. हालांकि, आरसीबी ने उन पर अपना भरोसा जताया और बड़ी रकम पर यश दयाल को खरीदा था.
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें