सुबह-सुबह खा लें पोषक तत्वों से भरा ये देसी नाश्ता, गर्मियों में नहीं होगी एनर्जी की कमी, नस-नस में भर जाएगी ताकत

Share to your loved once


X

title=

सुबह-सुबह खा लें ये देसी नाश्ता, गर्मियों में नहीं होगी एनर्जी की कमी, जानें

 

arw img

Healthy Breakfast Recipe: आज के समय में जहां लोग महंगे और पैकेट वाले फूड की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं, वहीं विंध्य के गांवों में यह साधारण लेकिन पौष्टिक नाश्ता अब भी परंपरा का हिस्सा बना हुआ है. ग्रामीण इलाकों में सुबह के समय भीगा हुआ चना और मूंगफली से तैयार किया गया मिश्रण काफी लोकप्रिय है. यह नाश्ता स्वाद में चटपटा होने के साथ-साथ पोषण से भरपूर भी होता है. सुबह भीगे हुए चने में एक मुट्ठी हल्की भुनी हुई मूंगफली मिला दी जाती है. मूंगफली का छिलका निकालने की जरूरत नहीं होती. इसके बाद उसमें थोड़ा सा सरसों का तेल डाला जाता है. गांवों में सरसों का तेल वैसे ही इस्तेमाल होता है जैसे शहरों में कई लोग ओलिव ऑयल का इस्तेमाल करते हैं. आसान तरीके से बनने वाला यह देसी नाश्ता लोगों को ताकत देता है और स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाए रखता है. यह नाश्ता सस्ता होने के साथ-साथ प्रोटीन, आयरन और फाइबर से भरपूर माना जाता है. आयुर्वेद विशेषज्ञों के अनुसार यह शरीर को ऊर्जा देने और मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद करता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP