आम के बौर को बचाने के लिए करें ये उपाय, सल्फर और पोटेशियम नाइट्रेट से बढ़ेगा फलों का साइज

Share to your loved once


होमवीडियोकृषि

आम के बौर को फफूंद से बचाने के उपाय, सही छिड़काव और सिंचाई से रुकेगा फल

X

आम

आम के बौर को फफूंद से बचाने के उपाय, सही छिड़काव और सिंचाई से रुकेगा फल

 

arw img

Measures to Protect Mango Blossoms: आम के बागों में बौर आने के साथ ही पाउडरी मिल्ड्यू जैसे फफूंद रोग का खतरा बढ़ जाता है, जिससे बौर और छोटे फल झड़ने लगते हैं. जिला उद्यान अधिकारी डॉ. पुनीत कुमार पाठक के अनुसार बागवानों को समय रहते फसल की सुरक्षा के उपाय अपनाने चाहिए. फफूंद नियंत्रण के लिए 80% वेटेबल पाउडर सल्फर 2 ग्राम प्रति लीटर पानी में घोलकर छिड़काव करना प्रभावी रहता है. जब बौर मटर के दाने जितने फल में बदल जाएं, तब 2 ग्राम प्रति लीटर की दर से पोटेशियम नाइट्रेट का छिड़काव करने से फल की पकड़ मजबूत होती है. इसके साथ ही सिंचाई का संतुलन बनाए रखना जरूरी है, क्योंकि अधिक या कम नमी से फल झड़ सकते हैं. जरूरत पड़ने पर विशेषज्ञों की सलाह से 10–20 पीपीएम नेफ्थलीन एसिटिक एसिड (NAA) का छिड़काव भी किया जा सकता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP