Aaj ka Makar Rashifal: पति-पत्नी के रिश्ते में आएगी मिठास, कारोबार में लाभ के योग, लेनदेन में रहें बेहद सावधान
Last Updated:
Aaj ka Makar Rashifal 15 March 2026: मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन कई मायनों में खास रहने वाला है. चंद्रमा के मकर राशि में संचरण के कारण पारिवारिक और दांपत्य जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं. पति-पत्नी के बीच चल रही गलतफहमियां दूर हो सकती हैं और रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी. व्यापार और कामकाज में भी लाभ के संकेत हैं, जबकि छात्रों के लिए पढ़ाई में मन लगेगा. हालांकि आर्थिक मामलों में सावधानी जरूरी है. क्रोध पर नियंत्रण रखने और हल्दी मिलाकर स्नान करने से दिन और शुभ बन सकता है.
Aaj ka Makar Rashifal: मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन कई मायनों में खास रहने वाला है, लेकिन कुछ मामलों में सावधानी बरतना भी जरूरी रहेगा. ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार आज सृष्टि तिथि के दिन चंद्रमा मकर राशि में ही संचरण कर रहे हैं, जिससे इस राशि के जातकों पर चंद्रमा का विशेष प्रभाव देखने को मिलेगा. ज्योतिषी कविता जांगिड़ के अनुसार, आज का दिन पारिवारिक जीवन, दांपत्य संबंध और शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक परिणाम देने वाला साबित हो सकता है.
दांपत्य जीवन की बात करें तो आज का दिन पति-पत्नी के रिश्ते के लिए काफी अच्छा रहने वाला है. जिन दंपतियों के बीच पिछले कुछ समय से मनमुटाव या गलतफहमियां चल रही थीं, उनके बीच आज बातचीत के जरिए दूरियां खत्म हो सकती हैं. आपसी समझ बढ़ेगी और रिश्तों में प्रेम तथा मधुरता देखने को मिलेगी. परिवार का माहौल भी पहले से अधिक खुशहाल और संतुलित रहेगा.
व्यापार और कामकाज के लिहाजसे बेहतर रहेगा दिन
छात्रों के लिए खास रहने वाला है दिन
छात्रों के लिए भी आज का दिन खास माना जा रहा है. पढ़ाई में मन लगेगा और नई चीजें सीखने की उत्सुकता बढ़ेगी. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को आज अपनी पढ़ाई पर अधिक ध्यान देना चाहिए, कुछ छात्रों के लिए आज छोटी-मोटी यात्रा के भी योग बन रहे हैं, जो शिक्षा या किसी जरूरी कार्य से जुड़ी हो सकती है.
आर्थिक मामलों में सतर्क रहने की जरूरत
हालांकि मकर राशि के जातकों को आर्थिक मामलों में आज विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है. लेनदेन के दौरान सतर्क रहें और किसी को भी पैसा उधार देने से बचें.जल्दबाजी में लिया गया फैसला नुकसान का कारण बन सकता है. किसी भी दस्तावेज या आर्थिक सौदे को ध्यान से पढ़कर ही निर्णय लें, क्योंकि धोखाधड़ी की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता.
क्रोध पर नियंत्रण रखना जरूरी
मकर राशि वालों को स्वभाव के मामले में भी आज संयम बनाए रखना जरूरी है. क्रोध पर नियंत्रण रखें, क्योंकि गुस्से में लिया गया निर्णय आपके काम को बिगाड़ सकता है और रिश्तों में भी तनाव पैदा कर सकता है. शांत मन से काम करने पर दिन बेहतर साबित होगा.
मकर राशि के जातक आज करें ये उपाय
उपाय के रूप में मकर राशि के जातकों को आज स्नान के पानी में हल्दी मिलाकर स्नान करना चाहिए. इसके साथ ही दिन में चार बार आदित्य स्तोत्र का पाठ करना शुभ माना गया है. ऐसा करने से नकारात्मकता दूर होगी और दिन अधिक शुभ व सकारात्मक बन सकता है.
About the Author
दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से News18 हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.