Poplar Tree Farming | Business Idea | Farming Tips | सोने के रेट में बिकती है इस पेड़ की लकड़ी, एक बार लगाओ, सालों तक मिलता रहेगा तगड़ा मुनाफा
Last Updated:
Poplar Tree Farming: पॉपुलर के पेड़ की खेती आजकल किसानों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रही है. इसकी वजह है कम लागत और तेजी से बढ़ने वाला पेड़ व लकड़ी की अच्छी कीमत. कई किसान अब खेतों में फसलों के साथ-साथ पॉपुलर के पौधे भी लगा रहे हैं. कुछ साल में पेड़ तैयार हो जाते हैं और अच्छी कमाई का जरिया बनते हैं. आइये जानते हैं पॉपुलर की खेती कैसे की जाती है और इससे कितना फायदा हो सकता है.
आजकल किसान ऐसी खेती कर रहे हैं, जिससे कम मेहनत में ज्यादा कमाई हो सके. पॉपुलर पेड़ की खेती उसी में से एक है. इसकी लकड़ी की डिमांड फर्नीचर, प्लाईवुड और कागज इंडस्ट्री में खूब रहती है. यही वजह है कि इसकी कीमत भी अच्छी मिलती है. एक बार पौधे लगाने के बाद कुछ ही सालों में किसान इससे लाखों रुपये का मुनाफा कमा सकते हैं.
रामपुर के किसान गेंदालाल बताते हैं कि उन्होंने अपने खेत में करीब 850 पॉपुलर के पेड़ लगाए हैं. उनके मुताबिक एक पौधा कि कीमत 30 रुपये पड़ी और इसके पौधे आसानी से नर्सरी में मिल जाते हैं. लगाने के बाद सिर्फ एक साल तक देखभाल करनी पड़ती है. उसके बाद खुद यह पेड़ आसानी से बढ़ जाते. यही वजह है कि कई किसान अब पारंपरिक खेती के साथ-साथ पॉपुलर के पेड़ भी लगा रहे हैं.
किसान गेंदालाल बताते हैं कि पॉपुलर के पेड़ लगाने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इनके बीच खाली जमीन नहीं रहती. पेड़ों की लाइन के बीच किसान गेहूं, सरसों और मटर जैसी फसलें भी आसानी से उगा सकते हैं. वे खुद इस तरह डबल खेती करके डबल मुनाफा कमा रहे है. उन्होंने पिछली बार की फसल से 22 लाख का शुद्ध मुनाफा कमाया. इससे खेत खाली नहीं रहता और किसानों को एक ही जमीन से दो तरह की कमाई का मौका मिल जाता है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
किसान के मुताबिक, पॉपुलर का पेड़ बहुत तेजी से बढ़ता है. करीब 5 साल में एक पेड़ का वजन लगभग तीन क्विंटल तक हो जाता है. अगगर इसकी लकड़ी की कीमत की बात करें तो करीब 1150 रुपये प्रति कुंतल के हिसाब से बिकती है. ऐसे में एक पेड़ से ही किसान को अच्छा मुनाफा हो जाता है. किसान ने बताया बढ़िया बढ़वार के लिए किसान को आमतौर पर पंक्तियों के बीच करीब 5 मीटर और पौधों के बीच 5 से 6 मीटर की दूरी रखनी चाहिए.
पॉपुलर की खेती के लिए उपजाऊ मिट्टी सबसे बेहतर मानी जाती है. मिट्टी का पीएच मान करीब 5.8 से 8.5 के बीच होना चाहिए. तापमान की बात करें तो 18 से 20 डिग्री सेल्सियस में इसकी ग्रोथ अच्छी होती है. हालांकि, यह पेड़ 10 डिग्री से लेकर 45 डिग्री तापमान तक भी आसानी से बढ़ सकता है.
पॉपुलर के पौधे लगाने के लिए फरवरी से अप्रैल का समय सबसे अच्छा माना जाता है. इस समय लगाए गए पौधे तेजी से बढ़ते हैं. पौधे लगाने से पहले खेत की अच्छी तरह जुताई करनी चाहिए और जमीन को समतल कर लेना चाहिए. इसके बाद तय दूरी पर पौधे लगाकर सिंचाई कर दी जाती है.
किसान गेंदालाल का कहना है कि अगर कोई किसान इन पेड़ों को ज्यादा समय तक खेत में रहने देता है तो इनका वजन और बढ़ जाता है. वजन बढ़ने के साथ लकड़ी की कीमत भी ज्यादा मिलती है. उन्होंने बताया कि 35 से 40 रुपये का लगाया गया पौधा कुछ साल बाद हजारों रुपये का फायदा दे सकता है. इसलिए कई किसान अब पॉपुलर की खेती अपना रहे हैं.