अक्षय कुमार-ट्विंकल खन्ना के बीच नहीं होती सियासी बात, घर में राजनीतिक चर्चा पर 6 साल पहले लग गया था फुल स्टॉप

Share to your loved once


Last Updated:

अक्षय कुमार ने हाल ही में एक इवेंट के दौरान अपनी निजी जिंदगी से जुड़ा एक दिलचस्प राज साझा किया. उन्होंने बताया कि आखिर वह डिनर टेबल पर अपनी लेखिका पत्नी ट्विंकल खन्ना के साथ राजनीतिक चर्चा करने से परहेज क्यों करते हैं. अक्षय का मानना है कि घर में शांति बनाए रखने और खुशनुमा माहौल के लिए कुछ विषयों से दूरी जरूरी है. उनका कहना है कि 6 साल पहले ही उन्होंने पत्नी ट्विंकल से पॉलिटिक्स पर चर्चा करना बंद कर दिया था.

ख़बरें फटाफट

ट्विंकल खन्ना संग राजनीति पर क्यों नहीं होती है बात? अक्षय कुमार ने बताई वजहZoom

बॉलीवुड के पॉपुलर कपल्स में से एक हैं अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना.

नई दिल्ली. बॉलीवुड के सबसे चहेते कपल्स में अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना का नाम सबसे पहले आता है. सालों से यह जोड़ी अपनी शानदार केमिस्ट्री, हाजिरजवाबी और एक-दूसरे के प्रति अटूट साथ के लिए फैंस का दिल जीतती आई है. सोशल मीडिया से लेकर पब्लिक इवेंट तक, दोनों की बॉन्डिंग हमेशा चर्चा में रहती है. हाल ही में एक इवेंट के दौरान अक्षय कुमार ने एक दिलचस्प खुलासा किया कि आखिर वह डिनर टेबल पर अपनी पत्नी ट्विंकल खन्ना के साथ राजनीति पर चर्चा करने से क्यों बचते हैं.

अक्षय कुमार हाल ही में इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में शामिल हुए. बातचीत के दौरान एक्टर ने बताया कि घर पर पत्नी ट्विंकल खन्ना के साथ उनकी बातचीत आमतौर पर रोजमर्रा की जिंदगी के इर्द-गिर्द ही घूमती है. जब अक्षय कुमार से उनके और ट्विंकल खन्ना के राजनीतिक विचारों में अंतर को लेकर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने बड़े ही बेबाक अंदाज में अपनी बात रखी.

ट्विंकल खन्ना संग राजनीति पर बात नहीं करते अक्षय कुमार?

एक्टर ने बड़े ही मजेदार अंदाज में कहा, ‘देखिए, बिजली का बल्ब जलाने के लिए भी पॉजिटिव और नेगेटिव दोनों करंट की जरूरत होती है, तभी रोशनी होती है. लेकिन सच कहूं तो हमने करीब 6 साल पहले ही घर में राजनीति पर चर्चा करना बंद कर दिया था. आखिर जिंदगी में पॉलिटिक्स के अलावा भी बात करने के लिए बहुत कुछ है.’

इस दिन रिलीज होगी हॉरर कॉमेडी फिल्म भूत बंगला

अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म भूत बंगला को लेकर सुर्खियों में हैं. खास बात यह है कि इस फिल्म के जरिए वह दिग्गज डायरेक्टर प्रियदर्शन के साथ 14 साल बाद पर्दे पर वापसी कर रही है. इससे पहले यह जोड़ी ‘हेरा फेरी’, ‘भूल भुलैया’, ‘दे दना दन’ और ‘खट्टा मीठा’ जैसी फिल्मों में काम कर चुकी है. ‘भूत बंगला’ में अक्षय के साथ वामिका गब्बी, परेश रावल, तब्बू और राजपाल यादव जैसे सितारे नजर आएंगे. यह फिल्म 10 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है.

‘गोलमाल 5’ में अक्षय कुमार की हुई एंट्री

इसके अलावा, अक्षय कुमार जल्द ही ‘गोलमाल 5’ में भी नजर आने वाले हैं. इस फिल्म में वह अजय देवगन, शरमन जोशी, अरशद वारसी, तुषार कपूर, कुणाल खेमू और श्रेयस तलपड़े के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे. 14 मार्च को रोहित शेट्टी के जन्मदिन के मौके पर सोशल मीडिया पर ‘गोलमाल’ की इस पांचवीं फिल्म का आधिकारिक ऐलान कर दिया है. फिल्म के पहले लुक में अक्षय कुमार का बाल्ड लुक इंटरनेट पर छा गया है और चर्चा है कि वह इस फिल्म में विलेन का रोल निभाएंगे.

About the Author

Kamta Prasad

साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से …और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP