कद्दू की खेती से होगा तगड़ा मुनाफा, सही दूरी और समय पर करें बुवाई, मिलेगी बंपर पैदावार

Share to your loved once


होमवीडियोकृषि

कद्दू की खेती से होगा तगड़ा मुनाफा, सही दूरी और समय पर करें बुवाई

X

कद्दू

कद्दू की खेती से होगा तगड़ा मुनाफा, सही दूरी और समय पर करें बुवाई

 

arw img

Pumpkin Cultivation: मुरादाबाद और आसपास के क्षेत्रों में कद्दू की खेती किसानों के लिए कम लागत में अच्छा मुनाफा देने वाली फसल मानी जाती है. कृषि वैज्ञानिक डॉ. दीपक मेहंदी रत्ता के अनुसार कद्दू की बुवाई फरवरी के अंत से मार्च या जून-अगस्त के बीच करना बेहतर रहता है. इस फसल को तैयार होने में लगभग 60 से 90 दिन का समय लगता है. प्रति हेक्टेयर करीब 4 से 6 किलो बीज की जरूरत होती है. खेत में लाइन से लाइन की दूरी 300 से 400 सेंटीमीटर और पौधे से पौधे की दूरी 75 से 100 सेंटीमीटर रखनी चाहिए. अच्छी जल निकासी वाली दोमट या बलुई दोमट मिट्टी कद्दू की खेती के लिए उपयुक्त मानी जाती है. अनुकूल देखभाल से किसान प्रति हेक्टेयर 30 से 40 टन तक उत्पादन ले सकते हैं और करीब एक से डेढ़ लाख रुपये तक की कमाई कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP