बदायूं में सड़क हादसे में मां-बेटे की दर्दनाक मौत, जौनपुर में बिजली विभाग के जेई निलंबित

Share to your loved once


Last Updated:

UP News and Updates in Hindi: अगर आपको उत्तर प्रदेश से जुड़ी आज की मुख्य और ताजा खबरें पढ़नी हैं तो यहां पर आपको सब जानकारी मिलेगी. यहां आपको शहर और उसके आस-पास की बड़ी खबरों के अलावा अलग-अलग स्थानों पर होने वाले घटनाक्रमों के बारे में भी सब पढ़ने को मिलेगा, तो जुड़े रहिए न्यूज 18 के साथ…

Live: बदायूं में सड़क हादसे में मां-बेटे की मौत, जौनपुर में जेई निलंबितZoom

यूपी लाइव न्यूज.

सड़क हादसे में मां-बेटे की दर्दनाक मौत, पिता घायल
बदायूं में अज्ञात वाहन की टक्कर से हुए सड़क हादसे में मां-बेटे की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हो गए. परिवार बाइक से होली मिलने के बाद बेटी के घर से लौट रहा था, तभी हादसा हो गया. दुर्घटना में 18 वर्षीय शिवम और 48 वर्षीय खिलौना देवी की मौके पर ही मौत हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना मूसाझाग थाना क्षेत्र के सैजनी पेट्रोल पंप के पास हुई. हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है.

जौनपुर में कार्य में लापरवाही पर बिजली विभाग के जेई निलंबित

जौनपुर में कार्य में लापरवाही पर बिजली विभाग के जेई को निलंबित कर दिया गया. ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने जौनपुर मड़ियाहूं के जेई सहजात अली को निलंबित करने का निर्देश दिया था. एरिया और पावर स्टेशन कार्य में बड़ी लापरवाही के बाद बिजली विभाग के अधिकारी के किया निलंबित.

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू का मथुरा-वृंदावन तीन दिवसीय धार्मिक दौरा
भारत की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू 19 से 21 मार्च तक मथुरा-वृंदावन के तीन दिवसीय धार्मिक दौरे पर रहेंगी. 19 मार्च को शाम 5 बजे उनका हेलीकॉप्टर मथुरा आर्मी हेलीपैड पर उतरेगा, इसके बाद वे वृंदावन के इस्कॉन मंदिर और प्रेम मंदिर में दर्शन करेंगी. 20 मार्च को विभिन्न आश्रमों व सेवा संस्थानों का दौरा करेंगी. 21 मार्च को वे गोवर्धन पहुंचकर दानघाटी मंदिर में पूजा कर गिरिराज परिक्रमा करेंगी. इस दौरान पूरे क्षेत्र में सुरक्षा, सफाई और सजावट की तैयारियां तेज कर दी गई हैं.

SI भर्ती परीक्षा के प्रश्न पर विवाद, भर्ती बोर्ड ने दिए जांच के आदेश

लखनऊ में यूपी भर्ती बोर्ड द्वारा आयोजित सब इंस्पेक्टर भर्ती की लिखित परीक्षा के एक प्रश्न को लेकर विवाद खड़ा हो गया. 14 मार्च की प्रथम पाली में पूछे गए प्रश्न संख्या 20 में ‘अवसर के अनुसार बदल जाने वाला’ वाक्यांश के लिए एक शब्द चुनने को कहा गया था, जिसके विकल्पों में निष्कपट, सदाचारी, अवसरवादी और ‘पंडित’ शामिल था. इस विकल्प को लेकर सोशल मीडिया पर आपत्ति जताई गई. मामले में भर्ती बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक ने बयान जारी कर जांच के आदेश दिए हैं. जांच के बाद दोष तय कर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

कुंडा में 101 जोड़ों का भव्य सामूहिक विवाह
राघूराज प्रताप सिंह ने प्रतापगढ़ के कुंडा क्षेत्र में 101 गरीब कन्याओं का भव्य सामूहिक विवाह कराया. कुंडा स्थित बजरंग महाविद्यालय कुंडा परिसर में धूमधाम से कार्यक्रम आयोजित हुआ. इस मौके पर अक्षय प्रताप सिंह भी मौजूद रहे और नवविवाहित जोड़ों का स्वागत किया. सभी 101 जोड़ों को गहनों सहित करीब 75 प्रकार के घरेलू उपहार दिए गए. राजा भैया 1994 से लगातार इस परंपरा को निभाते आ रहे हैं और अब तक हजारों गरीब कन्याओं का विवाह करा चुके हैं. कार्यक्रम में 101 बारातों को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़े.

SI भर्ती परीक्षा के नाम पर ठगी, तीन आरोपी गिरफ्तार
एसटीएफ ने SI भर्ती परीक्षा के नाम पर अभ्यर्थियों से ठगी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपी टेलीग्राम चैनलों के जरिए परीक्षा का पेपर आउट कराने का झांसा देकर पैसे वसूलते थे. जांच में सामने आया कि गिरोह फर्जी सिम कार्ड और बैंक खातों का इस्तेमाल कर बड़ा ठगी नेटवर्क चला रहा था. एसटीएफ की टीम ने आरोपियों को सवाई माधोपुर से गिरफ्तार किया. SI भर्ती परीक्षा की निगरानी में एसटीएफ और भर्ती बोर्ड की टीम लगातार सक्रिय थी.

About the Author

काव्‍या मिश्रा

Kavya Mishra is working with News18 Hindi as a Senior Sub Editor in the regional section (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana and Himachal Pradesh). Active in Journalism for more than 7 years. She started her j…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP