Bollywood Latest News Live: आर माधवन ने फर्जी अकाउंट का किया खुलासा, पत्नी से राजनीति पर बात नहीं करते अक्षय कुमार
Last Updated:
Bollywood Latest News Live: सोशल मीडिया पर आर माधवन के नाम का कोई गलत इस्तेमाल कर रहा है. इसे लेकर एक्टर ने अपने फैंस को अलर्ट किया है. आर माधवन ने फेक अकाउंट का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है. दूसरी तरफ, अक्षय कुम…और पढ़ें

आर माधवन के नाम पर सोशल मीडिया पर चल रहा फर्जीवाड़ा.
नई दिल्ली. अपनी आने वाली फिल्म धुरंधर 2 को लेकर चर्चा में चल रहे एक्टर आर माधवन ने सोशल मीडिया पर एक फ्रॉड अलर्ट जारी किया है. माधवन ने खुलासा किया कि कोई शख्स उनके नाम का गलत इस्तेमाल कर खुद को उनकी टीम का हिस्सा बता रहा है और लोगों से संपर्क साध रहा है. एक्टर ने साफ किया कि इस फर्जी अकाउंट से उनका कोई लेना-देना नहीं है. उन्होंने फैंस को सतर्क रहने की सलाह देते हुए जालसाज के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी है.