Abrar Ahmed may have to withdraw: जिस पाकिस्तानी गेंदबाज को टीम में लेने पर काव्या मारन पर भड़के लोग, वो खुद छोड़ सकता है साथ, अबरार को NOC का इंतजार

Share to your loved once


होमखेलक्रिकेट

अबरार अहमद को पीसीबी काव्या मारन की टीम से खेलने से रोक सकता है!

Last Updated:

Abrar Ahmed may have to withdraw: एक रिपोर्ट के मुताबिक अबरार अहमद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पाकिस्तान टीम के लिए कमिटमेंट्स के चलते ‘द हंड्रेड’ से हट सकते हैं. पाकिस्तान को ‘द हंड्रेड’ के दौरान वेस्टइंडीज में दो टेस्ट मैच खेलने हैं. ऐसे में उनके लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) से नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) लेना मुश्किल हो सकता है.

अबरार अहमद को पीसीबी काव्या मारन की टीम से खेलने से रोक सकता है!Zoom

अबरार अहमद को पीसीबी काव्या मारन की टीम से खेलने से रोक सकता है!

नई दिल्ली. इंग्लैंड की लीग ‘द हंड्रेड’ के अगले सीजन के लिए हाल ही में नीलामी खत्म हुई. इसमें सबसे बड़ी खबर यह आई कि सनराइजर्स लीड्स ने पाकिस्तान के स्पिनर अबरार अहमद को 1,90,000 पाउंड में खरीदा. इस फैसले पर भारत में काफी विरोध हुआ, क्योंकि भारतीय प्रबंधन वाली फ्रेंचाइजी ने एक पाकिस्तानी खिलाड़ी को खरीदा. यहां तक कि उनके सोशल मीडिया अकाउंट को भी सस्पेंड कर दिया गया. अबरार खुद आगामी सीजन से पहले टीम को मुश्किल में डाल सकते हैं.

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, अबरार अहमद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पाकिस्तान टीम के लिए कमिटमेंट्स के चलते ‘द हंड्रेड’ से हट सकते हैं. पाकिस्तान को ‘द हंड्रेड’ के दौरान वेस्टइंडीज में दो टेस्ट मैच खेलने हैं. ऐसे में उनके लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) से नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) लेना मुश्किल हो सकता है. PCB के एक सूत्र ने बताया, “वह शायद ‘द हंड्रेड’ नहीं खेलेंगे, क्योंकि पाकिस्तान वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेल रहा है,”

यह दौरा 15 जुलाई से 7 अगस्त तक चलेगा, जबकि ‘द हंड्रेड’ 21 जुलाई से 16 अगस्त तक आयोजित होगा.

अबरार अहमद को मोसिन नकवी से अनुमति लेनी पड़ सकती है

पाकिस्तान के लिए इस दौरे में टेस्ट मैच खेलने की संभावना अबरार अहमद के लिए कम है, क्योंकि स्पिन विभाग में साजिद खान और नोमान अली उनकी पहली पसंद हैं. उन्हें PCB चेयरमैन मोसिन नकवी से NOC लेना पड़ सकता है. PCB के सूत्र के अनुसार, अबरार की नकवी से अच्छे रिश्ते है, इसलिए उनके सर्टिफिकेट मिलने की संभावना 50-50 है.

“यह बहुत बड़ी रकम है. उनके एजेंट ने उनका नाम नीलामी में डाला है, इसका मतलब है कि उन्हें NOC मिलने का भरोसा है. वह उन कुछ पाकिस्तानी खिलाड़ियों में शामिल हैं जिनकी PCB चीफ से अच्छी रिश्तेदारी है. उनके ‘द हंड्रेड’ खेलने की संभावना 50-50 है.”

About the Author

Viplove Kumar

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP